8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी के इस इलाके में लगता है सांपों के लोक देवता का मेला

सीकर के गांव बामरड़ा में सांपों के लोक देवता के नाम से जाने वाले बाबा सुंदरदास महाराज का मेला लगा तो आसपास के हजारों लोग पहुंचे। मान्यता है कि यहां जात देने से आगामी बर्ष तक उन्हें या उनके पशुओं को सांप नहीं काटेगा।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav Saxena

Sep 13, 2019

शेखावाटी के इस इलाके में लगता है सांपों के लोक देवता का मेला

शेखावाटी के इस इलाके में लगता है सांपों के लोक देवता का मेला

सीकर. ग्राम बामरड़ा में स्थित सांपों के लोक देवता के नाम से जाने वाले बाबा सुंदरदास महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला गुरुवार को परवान पर रहा तथा आस पास सहित दूर दराज के गांवों के हजारों भक्तों ने बाबा सुंदरदास महाराज के आगे मत्था टेका तथा घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर आस्था और धर्म की अलख जगाई। इस अवसर भक्तों ने बाबा के गुल्लगुलों का भोग लगाकर रिझाया तथा घर घर में धोककर बाबा सुंदरदास महाराज की जोत ली। मेेले के दूसरे दिन नवविवाहितों जोड़ों तथा शिशुओं के जडूले उतारे का सिलसिला भी जारी रहा। महिलाओं ने खिलौना ओर घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की।मेले में महंत दिनेशदास महाराज, माधवदास महाराज, विधायक महादेव सिंह खंडेला, मदनलाल भावरिया, सरपंच नृसिंहपुरी गोपाल सैनी, बीरबल उपस्थित थे।
लोगों की मान्यता है कि जेवडे की जात देने से आगामी वर्ष तक उनके पशु को कोई सांप नहीं काटेगा। वहीं नवविवाहित जोडो ने गठजोड की व शिशुओं के जडलू उतारे गए। मेले में अलग अलग क्षेत्र से तीन दर्जन निशान यात्राओं का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। आयोजन समिति के करणसिंह गुर्जर ने बताया कि मंदिर स्थल पर जगह जगह सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेले पर निगरानी रखी जा रही है। समिति के पांडाल में उनका कंट्रोल रूम बनाया गया है।
चेन गिरोह सक्रिय
ग्राम बामरड़ा में प्राचीन सुंदरदास धाम पर भरने वाले वार्षिक मेले में गुरुवार को चैन चोर गिरोह ने पूरे मेले का सौहार्द बिगाडकऱ रख दिया। मेले में चैन चोर गिरोह के लोगों ने करीब आधा दर्जन महिलाओं की सोने की चैन, मंगलसूत्र, सोने का हार तोडकऱ पार कर लिए। ग्रामीणों के बार बार शिकायत करने पर मेला प्रभारी एसएसआई धूंकलराम ने ग्रामीणों से उलझ गए तथा कहा यह पुलिस का काम नहीं है। खंडेला थानाधिकारी के नेतृत्व में दिन रात मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए करीब चार दर्जन पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई।