19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 महीने के लिए सीवरेज कार्य के चलते बंद रहेगा ये रास्ता, जयपुर रोड जाना है तो आज से चुनें ये रास्ते

यदि आप शहर के बाशिन्दें हैं या जिला मुख्यालय पर आए हैं और बजरंग कांटा होते हुए जयपुर रोड जाना चाहते हैं तो आज से थोड़ा संभल कर जाएं। नगर परिषद के सीवरेज कार्य के चलते यातायात विभाग ने ये रास्ता आम आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 06, 2024

road_closed.jpg

यदि आप शहर के बाशिन्दें हैं या जिला मुख्यालय पर आए हैं और बजरंग कांटा होते हुए जयपुर रोड जाना चाहते हैं तो आज से थोड़ा संभल कर जाएं। नगर परिषद के सीवरेज कार्य के चलते यातायात विभाग ने ये रास्ता आम आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। जयपुर रोड से आने- जाने के लिए विभाग ने छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अलग- अलग मार्ग तय किए हैं। ऐसे में आगामी एक महीने तक राहगीरों को इन्हीं रास्तों से गुजरना होगा।

यूं जा सकेंगे बड़े वाहन
प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की है। सिल्वर जुबली रोड से जयपुर रोड की तरफ जाने के लिए बड़े वाहनों को बजाज सर्किल से अंबेडकर सर्किल, रानी सती व सांवली सर्किल होते हुए बीकानेर- जयपुर बाइपास से जाना होगा।

छोटे वाहनों के लिए वन-वे
यातायात पुलिस ने छोटे चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए दो वन-वे तय किए गए हैं। शहर से जयपुर रोड जाने के लिए दो पहिया व छोटे चारपहिया वाहन बजरंग कांटा पेट्रोल पंप के सामने से बसंत विहार होते हुए बालूराम कंपांउडर की गली से जा सकेंगे। वापसी में उन्हें डिपो तिराहे से देवीपुरा कोठी वाली गली के जरिए देवीपुरा बालाजी मंदिर के पास से लौटना होगा।

एक महीने चलेगा 100 मीटर सीवरेज का कार्य
सीवरेज का कार्य जमनालाल बजाज सर्किल के सामने स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स से डिपो तिराहे तक होगा। 100 मीटर के इस कार्य में अनुमानित एक महीने का समय लगेगा। ऐसे में एक महीने तक शहर का यातायात इसी तरह डायवर्ट रहेगा। इसकी शुरुआत सोमवार को कर दी गई।
यह भी पढ़ें : अब इन कार्मिकों की होगी छुट्टी, संभागीय आयुक्त ने दिए आदेश


रोडवेज का ये होगा रूट
जयपुर से आकर नीमकाथाना व झुंझुनूं की तरफ जाने वाली रोडवेज बस डिपो आने के बाद गोकुलपुरा तिराहे से पिपराली चौराहा होते हुए जाएगी।
बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जाने वाली रोडवेज बस डिपो से रवाना होकर रामू का बास तिराहे से बीकानेर बाइपास होती हुई जाएगी।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल का बड़ा फैसला, तय किया ये नया 'फॉर्मूला'

मार्ग डायवर्ट किया है
नगर परिषद की ओर से डिपो तिराहे से लेकर बजाज सर्किल के सामने स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स तक सीवरेज कार्य शुरू किया गया है। इसकी वजह से शहर के यातायात को एक महीने के लिए अलग- अलग रास्तों से डायवर्ट किया गया है। आमजन को परेशानी न हो इसके लिए नई व्यवस्था की गई है।
सुरेंद्रसिंह, यातायात प्रभारी, सीकर