
खाटू मेले के बीच बंद हुए बाबा श्याम के पट, अब दिन में नहीं होंगे दर्शन
खाटूश्यामजी का मेला सोमवार से शुरू हो गया। देशभर से श्रद्धालु मेले में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस बीच श्याम मंदिर कमेटी ने पहले ही दिन रात को मंदिर के पट बंद कर दिए। रात दस बजे बंद हुए पट की वजह से मंगलवार को दिन में श्याम बाबा के दर्शन नहीं हो सकेंगे। अब श्रद्धालुमंगलवार शाम छह बजे बाद ही बाबा श्याम का दीदार कर सकेंगे। दरअसल, बाबा श्याम के तिलक व श्रृंगार की वजह से खाटूश्यामजी के पट सोमवार रात को बंद किए गए हैं। आज दिनभर श्रृंगार के बाद मंदिर के पट शाम छह बजे खुलेंगे।
पहले दिन निशान लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
मेले में पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। देशभर से पहुंचे भक्त इस दौरान वाहनों से तो कोई पैदल व निशान लेकर खाटूश्यामजी पहुंचे। जिन्होंने जयकारे लगाते हुए बाबा श्याम के दर्शन कर मनौती मांगी।
9 सेक्टर से राह रहेगी आसान
श्याम मंदिर तक आने-जाने की राह आसान करने के लिए प्रशासन ने मेला क्षेत्र का विस्तार कर इसे 9 सेक्टर में बांटते हुए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। मंदिर के निकासी द्वार से निकलने वाले तीन रास्तों को मिलाकर इस बार एक नया सेक्टर बनाया गया है। जिनमेें पहला रास्ता नए निकासी मार्ग से ग्वाड़ चौक में दो लेन के जरिए जाएगा। आठ लाइन का बड़ा रास्ता प्राचीन कानपुर धर्मशाला से मित्र मंडल राजू की चेन तक व तीसरा रास्ता दो लेन से पुराने निकासी मार्ग पूछताछ कार्यालय से कबूतर चौक तक जाएगा।
14 लाइनों पर एआई कैमरे कर रहे गिनती
तिरुपति, महाकाल, काशी विश्वनाथ और अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी के मंदिर में भी एआई (आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस) तकनीक से श्रद्धालुओं की गणना होगी। इसके लिए मंदिर के प्रवेश द्वार पर बनाई गई 14 लाइनों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए हैं। जो ऑटोमेटिक गणना करेंगे।
400 से ज्यादा लगेंगे भंडारे, 5 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
खाटूश्यामजी के मेले में खान-पान व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए छोटे- बड़े भंडारे लगना शुरू हो गए हैं। यहां पूरे मेले में करीब 300 से ज्यादा भंडारे लगेंगे। जिनमें कुछ पूरे मेले में तो ज्यादातर एक से पांच दिवसीय होंगे। मेले में सुरक्षा के लिए पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
Published on:
12 Mar 2024 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
