29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kidnapping: तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया स्कूल छात्र के अपहरण का प्रयास, घर लौटते समय बनाया निशाना

राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना इलाके में स्कूल से लौट रहे एक छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Sep 21, 2022

तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया स्कूल छात्र के अपहरण का प्रयास, घर लौटते समय बनाया निशाना

तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया स्कूल छात्र के अपहरण का प्रयास, घर लौटते समय बनाया निशाना

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना इलाके में स्कूल से लौट रहे एक छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने पहले तो छात्र को बाइक से टक्कर मारी, इसके बाद उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। पर तभी स्कूल के अन्य छात्र और शिक्षकों के पहुंचने पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। मामले में राजपुरा निवासी छात्र की मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ये है मामला
राजपुरा निवासी ग्यारसी देवी पत्नी रामेश्वर लाल वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि उसका बेटा नरेन्द्र वर्मा गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। 16 सितंबर को जब नरेन्द्र स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दो- तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था तो स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित अटल सेवा केन्द्र के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे बाइक से टक्कर मारकर रोड पर गिरा दिया। बाद में उसे पकड़कर उसका गला दबाते हुए बाइक पर जबरन बिठाने की कोशिश की। इस पर नरेन्द्र जोर से चिल्लाया तो आवाज सुनकर स्कूल के अन्य बच्चे और स्कूल के शिक्षक वहां पहुंच गए। जिन्हें देख तीनों बदमाश नरेन्द्र को जातिसूचक गालियां व देख लेने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

मारपीट करने वाले पर संदेह
रिपोर्ट में ग्यारसी देवी ने गांव के अशोक सिंह उर्फ सोनू पर नरेन्द्र के अपहरण के प्रयास का संदेह जताया है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पहले भी 18 मार्च को होली के दिन नरेन्द्र के साथ मारपीट कर चुका है। जिसे बाद में समाज के लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवा दिया था। ऐसे में उसे अब भी उसी पर अपहरण के प्रयास का शक है। रिपोर्ट में बताया कि घटना के बाद से नरेन्द्र घर मे गुमसुम व डरा- सहमा सा रहले लगा था। इस पर जब उसने वजह पूछी तो नरेन्द्र ने सारी घटना उसे बताई। रिपोर्ट में मां ने बताया कि घटना को लेकर बेटा मानसिकर रूप से तनाव में है। ऐसे में मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।