
sikar
सीकर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत CM Ashok Gehlot आज सीकर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां कांग्रेस Congress प्रत्याशी सुभाष महरिया के समर्थन में श्रीमाधोपुर में जनसभा की। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Modi को निशाने पर रखते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। प्रधानमंत्री मोदी को जुमलेबाज बताते हुए उन्होंने कहा कि 2 करोड़ को नौकरी देने, 15 लाख रुपए खाते में डालने और कालाधान वापस लाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के सब दावे झूठे साबित हुए। बल्कि, नोटबंदी कर मोदी सरकार ने आमजन को लाइन में खड़ा कर दिया, तो जीएसटी से सबको बर्बाद कर दिया। कांग्रेस की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वादा किया उसे निभाया है। प्रदेश में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया और पानी निशुल्क कर दिया। बालिका शिक्षा भी स्कूल के साथ साथ कॉलेजों में निशुल्क की जा रही है।
कांग्रेस की सबसे महत्ती योजना मानी जा रही न्याय योजना पर भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इस योजना के जरिए देश के सबसे गरीब तबके के बैंक खातों में 72 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। जिससे गरीबी मिटानेे का कांग्रेस का संकल्प पूरा होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस दौरान श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह की ओर से उठाए गए पानी के मुद्दे पर भी जवाब दिया। कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे सीकर जिले की पानी की समस्या दूर करने पर काम किया जाएगा। सभा के बाद गहलोत ने प्रेस को भी संबोधित किया। जिसमें भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर रखा। कहा कि मोदी राज में सच भी नहीं बोला जा सकता। सही बात कह दे तो उस पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लग जाता है। लोग मोबाइल पर भी बात नहीं कर पा रहे।
उन्हें व्हाट्स एप या टेलिफोनिक बात करनी पड़ रही है। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं। जिसे बचाने के लिए लोगों को जुमलेबाजों को घर पर बिठाना है। इससे पहले सभा को अलवर सांसद डा. करण सिंह, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्थानीय विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत और घनश्याम तिवाड़ी सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया।
Updated on:
30 Apr 2019 07:07 pm
Published on:
30 Apr 2019 06:36 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
