
शहरी सरकार की लाटरी निकलने के बाद सीकर, नीमकाथाना व खाटूश्यामजी में कैसी होगी राजनीति की तस्वीर, जाने इस खबर में
सीकर. शहरी सरकार के सियासी समीकरण बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में तय हो गए। चार वर्षीय दिव्या नायक ने लॉटरी निकालकर कई सियासी दिग्गजों के अरमानों को पंख लगा दिए तो कई अरमान टूट गए। जिला कलक्टर सीआर मीना की अध्यक्षता में सीकर नगर परिषद, खाटूश्यामजी नगर पालिका व नीमकाथाना नगर पालिका के वार्डो की लॉटरी निकाली गई। अब सभी को अध्यक्षों की लॉटरी का इंतजार है। इसके बाद शहरी सरकार के दिग्गज पूरी तरह रण में उतर जाएंगे। कई एेसे वार्ड है जो अब सामान्य के लिए आरक्षित हो गए है वहां टिकट वितरण भी बड़ी चुनौती रहेगी। अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने बताया कि जिन शहरी क्षेत्रों में नवम्बर महीने में चुनाव प्रस्तावित है उनकी लॉटरी निकाली गई है। इस दौरान सीकर नगर परिषद के सभापति जीवण खां, उप सभापति अशोक चौधरी, आयुक्त नगर परिषद सीकर श्रवण कुमार विश्नोई, उपखंड अधिकारी गरिमा लाटा, दांतारामगढ़ अशोक रणवां, नीमकाथाना अंजू शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट, बसपा के मुकेश राड़ व भाजपा के नंदकिशोर सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
सीकर नगर परिषद का गणित
वार्ड १ : ओबीसी
वार्ड २ : सामान्य
वार्ड ३ : ओबीसी महिला
वार्ड ४ : अनूसूचित जाति
वार्ड ५ : ओबीसी महिला
वार्ड ६ : सामान्य
वार्ड ७ : अनूसूचित जाति
वार्ड ८ : सामान्य
वार्ड ९ : ओबीसी
वार्ड १० : सामान्य महिला
वार्ड ११ : सामान्य महिला
वार्ड १२ : अनूसूचित जाति
वार्ड १३ : सामान्य महिला
वार्ड १४ : सामान्य
वार्ड १५ : सामान्य
वार्ड १६ : सामान्य
वार्ड १७ : सामान्य
वार्ड १८ : ओबीसी महिला
वार्ड १९ : सामान्य
वार्ड २० : सामान्य
वार्ड २१ : सामान्य महिला
वार्ड २२ : अनुसूचित जनजाति
वार्ड २३ : सामान्य
वार्ड २४ : सामान्य महिला
वार्ड २५ : सामान्य
वार्ड २६ : सामान्य
वार्ड २७ : ओबीसी
वार्ड २८ : सामान्य महिला
वार्ड २९ : सामान्य
वार्ड ३० : ओबीसी
वार्ड ३१ : ओबीसी
वार्ड ३२ : ओबीसी
वार्ड ३३ : ओबीसी
वार्ड ३४ : सामान्य
वार्ड ३५ : सामान्य
वार्ड ३६ : सामान्य
वार्ड ३७ : सामान्य
वार्ड ३८ : सामान्य महिला
वार्ड ३९ : सामान्य महिला
वार्ड ४० : सामान्य
वार्ड ४१ : ओबीसी
वार्ड ४२ : सामान्य महिला
वार्ड ४३ : सामान्य
वार्ड ४४ : सामान्य
वार्ड ४५ : सामान्य महिला
वार्ड ४६ : सामान्य
वार्ड ४७ : सामान्य महिला
वार्ड ४८ : सामान्य
वार्ड ४९ : ओबीसी महिला
वार्ड ५० : सामान्य
वार्ड ५१ : ओबीसी महिला
वार्ड ५२ : सामान्य
वार्ड ५३ : सामान्य महिला
वार्ड ५४ : सामान्य
वार्ड ५५ : सामान्य महिला
वार्ड ५६ : सामान्य
वार्ड ५७ : सामान्य
वार्ड ५८ : अनुसूचित जाति
वार्ड ५९ : सामान्य महिला
वार्ड ६० : अनुसूचित जाति
वार्ड ६१ : सामान्य
वार्ड ६२ : सामान्य
वार्ड ६३ : सामान्य
वार्ड ६४ : अनुसूचित जाति
वार्ड ६५ : ओबीसी
महिला वार्ड होने से रास्ते बंद
वार्ड पांच मो. मुस्ताक तंवर, वार्ड सात बलराम नायक, 11. मो. शरीफ जुमा, 12 बजरंग लाल पंवार, 21.रामरतन कुमावत, 24 मोहम्मद आसिफ खोखर, 38 शुजाउद्दीन चौहान उर्फ पप्पू पहलवान, 42 प्रदीप कुमार मिश्रा, 45 सुल्तान सिंह, ४९ सुरेश कुमार सैनी, 55. सुनिल कुमार शर्मा, 58 एडवोकेट महेश जाखडक़ही खुशी कही गम
लॉटरी से जहां कई पार्षदों के सियासी कॅरियर पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। वहीं युवाओं की पार्षद बनने के अरमान पूरे होंगे। आगामी चुनाव के लिए निकली लॉटरी के बाद सियासी हलकों में तैयारी शुरू हो गई है।नीमकाथाना: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के वार्ड आरक्षितनगर पालिका नीमकाथाना में कुल 35 वार्ड है जिसमें से अनुसूचित जाति के आरक्षित 6, जनजाति के 2 अन्य पिछड़ा वर्ग के 7, सामान्य वर्ग के 20 वार्ड है। जिला कलक्टर ने बताया कि वार्ड नंबर एक अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 2 सामान्य महिला, वार्ड 3 सामान्य, वार्ड 4 सामान्य महिला, वार्ड 5 सामान्य, वार्ड 6 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड नं. 7, 8 सामान्य, वार्ड 9 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 10 में सामान्य, वार्ड 11 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 12 में सामान्य महिला, वार्ड 13 सामान्य, वार्ड 14 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 16 में सामान्य, वार्ड 17 में अनुसूचित जनजाति, वार्ड 18,19 में सामान्य, वार्ड 20 में अनुसूचित जाति, वार्ड 21, 22 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 23 अनुसूचित जाति, वार्ड 24, 25 में सामान्य, वार्ड 26 सामान्य महिला, वार्ड 27 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 28,29 में सामान्य महिला, वार्ड 30,31 में सामान्य, वार्ड 32 में सामान्य महिला, वार्ड 33,34 में अनुसूचित जाति, वार्ड 35 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए है।खाटूश्यामजी: अध्यक्ष का वार्ड ओबीसीखाटूश्यामजी में कुल 20 वार्ड है। इसमें अनुसूचित जाति के पांच, जनजाति एक, अन्य पिछड़ा वर्ग 4, सामान्य वर्ग के 10 वार्ड है। वार्ड एक में सामान्य महिला, वार्ड नं. 2,3 सामान्य, वार्ड 4 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 5, में अनुसूचित जाति, वार्ड 6 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7,8 में सामान्य, वार्ड 9 में अनुसूचित जाति, वार्ड 10 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 11 में सामान्य महिला, वार्ड 12 में सामान्य, वार्ड 13 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 14 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 15 में अनुसूचित जनजाति, वार्ड 16 में अनुसूचित जाति, वार्ड 17 सामान्य, वार्ड 18 सामान्य महिला, वार्ड 19 में सामान्य, वार्ड 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
Published on:
19 Sept 2019 05:24 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
