
किराए के मकान में स्प्रिट मिलाकर बनाते शराब, मंहगे ब्रांडों की बोतलों में सील पैक कर बेचते
सीकर.
Making Duplicate Wine in Rented House : हरियाणा से शराब लाकर मंडी के पास किराए के मकान में स्प्रिट मिलाकर शराब बनाई जा रही थी। हरियाणा से सस्ती शराब लाकर उसे राजस्थान में महंगे ब्रांडों ( Sold Duplicate Wine on the Name of Branded ) की बोतलों में सील पैक किया जाता है। इसके बाद होटलों और ढ़ाबों में बेचा जा रहा है। सदर पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश संजू धायल को एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में पता लगा कि दासा की ढाणी का रहने वाला सोनू उसे हरियाणा से शराब लाकर देता था। उन्होंने मंडी के पास मकान किराए पर ले रखा था। उसी मकान में ही शराब बनाने के लिए पूरा सामान रखा गया था। पुलिस को संजू के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है।
पुलिस हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने राजू ठेहट गैंग से जुड़े 5 हजार के इनामी संजू धायल को मंगलवार शाम को हर्ष तिराहे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस व 13 हरियाणा की बोतलें बरामद हुई है।
Read More :
संजू एसएससी की परीक्षा देने के लिए पिता-पुत्र पर भी जानलेवा हमले कर कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भी फरार चल रहा था। आनंदपाल गैंग से जुडे शक्ति सिंह ने बीजू भार्गव पर गोली चलाई थी। इसके बाद बीजू भार्गव, सुनील और संजू धायलान ने शक्ति सिंह के भाई लक्की को पकड़ कर मारा पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। पुलिस को संजू के पास से राजस्थान में बेचे जाने वाले खाली पव्वे, इंपीरियल विस्की, ऑफिसर च्वाइस के अलावा कई कंपनियों के खाली ढक्कन सील के साथ बरामद हुए है। शराब को पव्वों में भरने के लिए कीप, नकली शराब बनाने की सुंगध व टेस्ट बनाने के लिए रसायनिक एसेंस बरामद किया है।
Read More :
Updated on:
05 Sept 2019 12:43 pm
Published on:
05 Sept 2019 12:41 pm

