
teen girl misdead by boy
फतेहपुर. सीकर जिले के फतेहपुर पुलिस थाना इलाके के रोसावां गांव में नौंवी कक्षा की नाबालिग बालिका से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में फतेहपुर सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर सदर थानाधिकारी शब्बीर खां ने बताया कि रोसावां गांव की बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि बालिका रविवार को घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही युवक विकास पुत्र गोपाल खण्डेलवाल घर में आया व बालिका को अकेला देखकर उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया। आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला।
काफी देर बाद बालिका की मां घर पर आई तो उसने पूरी हकीकत बताई। बालिका के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। मंगलवार को उनके आने के बाद वे बालिका को थाने लेकर आए और पुलिस को रिपोर्ट दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया। बालिका गांव के ही स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ रही है। मामले की जांच डीएसपी रामचंद्र मूंड कर रहे हैं।
निराधनू में विवाहिता ने फंदा लगा जान दी
बिसाऊ. थाना इलाके के गांव निराधनु में मंगलवार को एक विवाहिता ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया कि निराधनु निवासी अंजू (22) पत्नी सुरेश नायक ने अपने कमरे में लगे पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए बिसाऊ के जटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। एसएचओ ने बताया कि मृतका अंजू के पीहर पक्ष चूरू के हमीरवास थाना के गांव नेशल में सूचना दी गई है।
Published on:
15 Nov 2017 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
