
नेक्सा घोटाला: धोलेरा सिटी के नाम से ठगे 4.55 करोड़
सीकर. धोलेरा सिटी में निवेश के नाम पर सैंकड़ों करोड़ों की ठगी की आरोपी नेक्सा कंपनी के खिलाफ मुकदमों का क्रम लगातार जारी है। मामले में उद्योग नगर, खंडेला व फतेहपुर सदर में ंकुल 4.55 करोड़ की ठगी के नए मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनमें अकेले खंडेला थाने में 2.25 करोड़ की ठगी के मामले शामिल है।
फतेहपुर में 86 लाख की ठगी
फतेहपुर में हिरणा निवासी सुमित्रा देवी (40) पत्नी राजेन्द्र पचार ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि पनलावा निवासी रणवीर, सुभाष, उपेंद्र तथा डूडवा निवासी सुदेश मील, गुंगारा निवासी अमचंद ढाका, बीरबल तैतरवाल के झांसे में आकर उसने व परिचित विमला ने आठ- आठ लाख सहित नीमकाथाना निवासी सुलोचना जाखड़, चूरू निवासी विकास, झुंझुनूं निवासी रफीक खान, रिणु निवासी धर्मेन्द्र, थोरासी निवासी प्रेम सुख, विनोद व उसकी पत्नी, कटराथल निवासी प्रेम लता ने कुल 64 लाख 50 हजार रुपए निवेश किए थे। कंपनी रुपए लेकर फरार हो गई। इसी तरह हिरणा निवासी सुरेश कुमार पुत्र भगुताराम ने रिपोर्ट दी है कि गांव के महावीर सिंह पुत्र देबूराम व महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह ने नेक्सा कंपनी में निवेश करने पर 14 महीने में राशि दो गुना होने का दावा किया था। इस पर उसने व भाई विद्याधर ने कुल 21 लाख 50 हजार रुपए निवेश किए। जो डूब गए।
एक करोड़ 44 लाख की ठगी
शहर के कैलाश नगर निवासी बनवारी लाल पुत्र रघुराय घायल (61) ने रिपोर्ट दी है कि गुंगारा निवासी अमरचंद ढाका तथा पलनावा निवासी उपेन्द्र बिजारणियां ने निवेश करने पर अच्छे रिटर्न व ईनाम में धोलेरा सिटी में प्लॉट आदि का झांसा दिया। रणवीर व सुभाष बिजारणियां से भी मिलवाया। उनकी बातों में आकर उसने अपने, पत्नी, दो बेटों व पुत्रवधु के नाम से कुल 44 लाख 50 हजार रुपए निवेश कर दिए। इनमें से 20 लाख रुपए तो खातों में वापस आ गए, लेकिन बाकी पूंजी हड़प ली गई। इनके अलावा विजयपाल काजला ने 20 लाख, निमिषा मांठ ने पांच लाख, पूनम खन्ना ने पांच लाख 50 हजार, बसावा निवासी राकेश ने 10 लाख, प्रियंका पुत्र मुकेश निहाय ने छह लाख, नितिन ने सात लाख, प्रमोद कुमार ने 48 लाख, सुभाष भामू व परिजन ने 10 लाख, सावित्रि ने आठ लाख रुपए निवेश किए। जिनकी राशि भी अटक गई।
खंडेला में 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी
खंडेला. इधर, खंडेला थाने में नेक्सा कंपनी व उससे संबंधित लोगों के खिलाफ 2.25 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज हुआ। गुलाब बाग निवासी सुभाषचंद रेगर ने बताया कि उसने नेक्सा कंपनी के झांसे में आकर अपनी जमीन के पट्टे पर लोन लेकर 15 लाख रुपये निवेश किए थे। जो कंपनी लेकर फरार हो गई। इसी तरह हरिसिंह यादव,नरेश यादव, सुमित्रा देवी, मंजू देवी,अभय तिवाड़ी, रूबी देवी, सुरेश कुमावत, महावीर यादव, सीताराम यादव, कालूराम, ओमप्रकाश स्वामी, रामलाल नायक, झाबर सिंह राठौड़, सुनील सबलानिया, आसिफ खान, मुस्ताक खान, सुरेंद्र जैन, दिनेश बलाई, श्रीराम चेजारा,धर्मेंद्र कुमार यादव, श्यामलाल गुर्जर, जसकरण जस्सू सहित कुल 2 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपये की राशि लेकर आरोपी फरार हो गए।
Published on:
09 Feb 2023 12:21 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
