29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब NSUI के छात्रों के पीछे यूं भागना पड़ा SIKAR POLICE को, जानिए पूरा मामला

https://www.patrika.com/sikar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 5 Jul 2018, 5:17 PM IST

Sikar police

NSUI Students protest at SIkar collectorate

सीकर. केन्द्र व राज्य सरकार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरूवार को छात्र संगठन एनएसयूआई सीकर की सड़कों पर उतरी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा भी। सीकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य डाक बंगले में आयोजित सभा में उपस्थित हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनआों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा युवाओं को संगठित होकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। एनएसयूआई के सीकर जिलाध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह ओला ने बताया कि सीकर से शुरू हुई लड़ाई अब प्रदेश तक पहुंचेगी।

नीमकाथाना से लेकर फतेहपुर तक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई राष्ट्रीय, महिला कांग्रेस व सेवादल कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक मंच पर उपस्थित रहे। पूरा संगठन एक साथ होकर एक इस सरकार से लड़ाई लड़ेंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव नीरज कुंदन, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीता राम लांबा, पूर्व मंत्री अशक अली टांक, पीसीसी सदस्य नीमकाथाना सुरेश मोदी, जिलाध्यक्ष सीकर पीसी जाट, पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह, उपाध्यक्ष हुसैन सुल्तानियां, चेयरमैन जीवण खां, किसान कांग्रेस सुनिता से गठाला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व दांतोर सरपंच विद्याद्यर मील, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता , राजस्थान विश्वविद्यालय से महेश सामोता, उत्तम चौधरी, अजय कच्छवा आदि मौजूद रहे।

रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे
डाक बंगले में सभा करने के बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देने चाहते थे, मगर उन्हें पुलिस ने कलक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर ही रोक लिया। इस वजह वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके। दरवाजे पर रोके जाने से गुस्साए कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने हो गई। इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा।