
अस्पताल से छुट्टी के बाद मरीज को लेकर लौट रहा था परिवार, एंबुलेंस ट्रोले से टकराई, मौत
सीकर।
One Died in Road Accident: सीकर जिले के रींगस में शनिवार को ट्रोले व एंबुलेंस ( Ambulance Truck Collision ) की जबरदस्त टक्कर में एक जने की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 आज एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रोले में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एंबुलेंस सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रींगस कस्बे के जेडी हॉस्पिटल व राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस सवार लोग अपने परिजन को जयपुर से इलाज के बाद छुट्टी दिलवा कर वापस रावतसर हनुमानगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 52 पर रीको के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। जिसका परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Read More :
घर पहुंचने से पहले ही हो गया हादसा
जानकारी के अनुसार परिवार अपने परिजन को जयपुर के अस्पताल से छुट्टी के बाद लेकर लौट रहे थे। घर पहुंचते उससे पहले ही उनकी एंबुलेंस ट्रोले में जा घुसी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
28 Sept 2019 05:22 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
