3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोटासरा के राज में तो पेपर लीक हुए, वे हो- हल्ला इसलिए कर रहे ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो : वन मंत्री शर्मा

- वन मंत्री संजय शर्मा ने गंगादशमी पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का किया शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सरोवर पूजन व पौधारोपण किया, तुलसी के पौधे व कपड़े के बैग भी किए वितरित

2 min read
Google source verification

सीकर. गंगा दशहरा पर गुरुवार को सीकर के स्मृति वन में वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किशनगढ़ व श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों में नकली खाद-बीज की फेक्ट्रियांपकड़ी व इन पर कार्रवाई की, जिसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा था कि वे खानापूर्ति कर रहे हैं। डोटासरा के इस बयान पर सवाल करने पर मंत्री शर्मा ने कहा कि वे कृषि मंत्री हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे बखूबी अपने विभाग का काम संभाल रहे हैं और स्वयं मौके पर जाकर कमियाें की जांच कर मामलों का निस्तारण कर रहे हैं। डोटासरा के राज में तो पेपर लीक के मामले बहुतायत में हुए हैं, वे केवल हो-हल्ला इसलिए कर रहे हैं ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सके। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार पारदर्शी है, जो भी मुल्जिम होगा, कटघरे के पीछे जाएगा और किसी भी मुल्जिम है उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जो निर्दोश है, उसे फंसाया नहीं जाएगा।

वन मंत्री संजय शर्मा ने प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने की उपस्थितजनों को शपथ दिलवाई। उन्हाेंने स्मृति वन में पीपल का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान शुरू किया और सरोवर पूजन कर स्वयं ने तालाब में श्रमदान भी किया। उन्होंने राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान का बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन' थीम पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधों को सूखने नहीं दिया जाएगा। वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधों की देखभाल एजेंसी करेगी व संरक्षण होगा।

नानी बीड़ की समस्या दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-

नानी बीड़ की समस्या के बारे में विधायक गोरधन वर्मा व ग्रामीणों ने बताया था। मैंने स्वयं इसे देखा था। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, आने वाले समय में इस समस्या से निजात मिलेगी। राजस्थान में प्रतिबंधित पॉलिथीन का निर्माण बंद हो गया है। राजस्थान में हरियाणा व दिल्ली से प्रतिबंधित पॉलिथीन बिकने के लिए आ रही है, उस पर सख्ती से कारवाई करेंगे। वन क्षेत्र से पेड़ काटने व पहाड़ से खनन करने पर भारी पेनल्टी लगाई गई है।

प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य-

उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत इस साल 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जल दोहन रोकना और जल संग्रहण को बढ़ावा देना है। तालाब, जोहड़ और बांधों की सफाई व मरम्मत की जाएगी।

जलवायु असंतुलन पर चिंता, पौधरोपण की अपील :

धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि पेड़ों की कटाई के कारण जलवायु असंतुलन बढ़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि दुपहिया वाहन चालकों को 20, चार पहिया वाहन चालकों को 30 और एसी का उपयोग करने वालों को 50 पेड़ लगाने चाहिए। कलक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि सीकर जिले को 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष डिस्कॉम एवं जिले प्रभारी सचिव आरती डोगरा, कलक्टर मुकुल शर्मा, एसपी भुवन भूषण यादव, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खण्डेला विधायक सुभाष मील, एडीएम रतन कुमार, शहर भावना शर्मा, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, डीएफओ गुलजारीलाल जाट, दांतारामगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, ओमप्रकाश बिजारणियां, बाबूसिंह बाजौर, पदमश्रीसुण्डाराम कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Story Loader