नीमकाथाना. अपना घर आश्रम में शुक्रवार को शिव शक्ति सेवा समिति की महिलाओं ने प्रभुजियों के साथ होली स्नेेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। सभापति सरिता दीवान ने प्रभुजियो को गुलाल का टीका लगाया और मिठाई बांटी। सभापति सरिता दीवान ने बताया कि ग्रुप से जुड़ी सभी महिलाएं अपना घर आश्रम में आती रहती हैं। वहीं शिव शक्ति सेवा समिति ने अपना घर आश्रम में चार पानी की कोठी भी भेंट की। इस दौरान अनिता गोयल, सरोज दालमिल, सरोज पपुराना, गायत्री सैनी, , संगीता गुप्ता, शशि गोयल, किरण दीवान शशि गुप्ता, अरुणा मेगोतिया, निधि लाटा, पूजा मेगोतिया, रेखा लाटा, इंदु भटनागर, ललिता दालमिल, पिंकी सोनी, पिंकी सोनी, निर्मला मीणा, निशा शाह, खुशाल चौहान, मधु दयलका, सुमन मेगोतिया, गणेश मोदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।