सीकर

जैन समाज के दशलक्षण पर्व के बाद हुए आयोजन में उमड़े समाज के लोग

सोलहकारण व्रती सरोज देवी छाबड़ा का पारणा आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई

less than 1 minute read
Sep 17, 2019
जैन समाज के दशलक्षण पर्व के बाद हुए आयोजन में उमड़े जैन समाज के लोग

सीकर. दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व के बाद सोलहकारण व्रती सरोज देवी छाबड़ा का पारणा सोमवार को आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में हुआ।इस दौरान व्रती की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत- सत्कार हुआ। वहीं, श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर व चातुर्मास समिति की ओर से सोलहकारण और दसलक्षण व्रतियों का सम्मान
किया गया। मंगल प्रवचनों में आर्यिका विभाश्री माताजी ने बताया कि संयम और आत्म शक्ति से व्रती कठिन तपस्या करते हैं। अगर आत्मा, आत्म शक्ति और परमात्मा पर विश्वास हो जाये तो उसका आत्मकल्याण जरूर होता है। मनोज बज व पंकज छाबड़ा ने बताया कि सोमवार को सभी मांगलिक कार्य राजेश कुमार प्रदीप कुमार गंगवाल परिवार ने किए। वहीं, जिनसहस्त्रनाम पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। विवेक पाटोदी ने बताया कि आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में तबेला बाजार स्थित श्री आदिनाथ चैत्यालय व देवीपुरा जैन मंदिर में में क्षमावाणी के कलशाभिषेक होंगे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
सीकर. अग्रवाल नवयुवक मंडल की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाडि़यों ने काफी उत्साह दिखाया। अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष दोदराजका व मंत्री योगेश पटवारी ने बताया की कार्यक्रम को प्रहलाद झूरिया व श्याम झाझुका ने संबोधित किया। प्रवीण ओर राजेश की टीम विजेता रही। अग्रवाल समाज प्रन्यास के अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया, मंत्री मनोज पंसारी, विकास मोर, ओम पटवारी, सुरेश अग्रवाल,अनिल जोगानी, कृष्णा विदावतका मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक गौरव गोयल, पंकज विदावतका, राजेश मित्तल ने आभार जताया।

Published on:
17 Sept 2019 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर