सीकर

Rajasthan Election 2023: RLP की आ गई एक और नई लिस्ट, 11 सीटों पर घोषित किए गए उम्मीदवार

Rajasthan Election 2023: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रदेश की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें सीकर व नीमकाथाना जिले की तीन सीट शामिल है।

2 min read
Nov 02, 2023

सीकर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रदेश की 11 सीटों पर प्रत्याशी (RLP Candidate New List) घोषित किए हैं। इसमें सीकर व नीमकाथाना जिले की तीन सीट शामिल है। रालोपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बताया कि नीमकाथाना विधानसभा सीट से राजेश कुमार मीणा भाईडा, दांतारामगढ़ से महावीर बिजारगयणियां व लक्ष्मणगढ़ से विजयपाल सिंह बगड़िया को प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी ने निवाई से प्रहलाद नारायण बैरवा, देवली उनियारा से डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, पुष्कर से अशोक सिंह रावत, मसूदा से सचिन जैन सांखला, डीग कुम्हेर से अंजी मनुदेव सिनसिनी और जमवारामगढ़ से डॉ रमेश सोलंकी टिकट दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने कोटपूतली, दूदू और लक्ष्मणगढ़ सीटों से भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सीकर सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ट्रेड विंग डॉ. सुनील धायल ने बताया कि सीकर विधानसभा सीट से झाबर सिंह खीचड़ को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। खंडेला सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुभाष मील ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। बदले हुए समीकरणों से कांग्रेस की चुनौती बढ़ना तय है। यहां की टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के टिकट पर अब और ज्यादा खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भाजपा आलाकमान ने महरिया को लक्ष्मणगढ़ से मैदान में उतारा था। चार दिन पहले चूरू जिले से डॉ.चंद्रशेखर बैद व नंदलाल पूनिया ने भाजपा ज्वाइन की थी। ये दोनों दिग्गज नेता भी टिकट की दौड़ में शामिल है। इधर चुनावी रणनीति के तहत भाजपा की ओर से लगातार कुनबा बढ़ाया जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर