इनके टिकट कटे: पार्टी ने जिनके टिकट काटे हैं, उनमें बसेड़ी विधायक खिलाड़ी बैरवा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर बयानबाजी की थी। वहीं सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर राज्य के एक मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व आलाकमान को खूब पत्र लिखे, वहीं राज्य सरकार के कामकाज को लेकर भी पत्रों में खिंचाई की थी।