हर विस क्षेत्र प्रभावित, लोग परेशान: परकोटे में सर्वाधिक गोवंश सड़कों पर घूमता है। किशनपोल, हवामहल और आदर्श नगर से लेकर मालवीय नगर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में निराश्रित पशु लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। लेकिन, कभी किसी ने इसके विरोध में आवाज नहीं उठाई।