3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म बदल कर युवतियों को फंसा रहे युवक, फिर उनके साथ करते है गलत काम

Gangrape With Girl in Hotel : नाम बदल कर शातिर आसिफ सिटी बस में डेढ़ महीने से पीछा कर रहा था। वह अपने साथ एक वकील दोस्त को भी बस में ही लेकर आता था।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 25, 2019

धर्म बदल कर युवतियों को फंसा रहे युवक, फिर उनके साथ करते है गलत काम

धर्म बदल कर युवतियों को फंसा रहे युवक, फिर उनके साथ करते है गलत काम

सीकर.

Gangrape With Girl in Hotel : नाम बदल कर शातिर आसिफ सिटी बस में डेढ़ महीने से पीछा कर रहा था। वह अपने साथ एक वकील दोस्त को भी बस में ही लेकर आता था। नाबालिग ( Raped With Minor Girl ) से आसिफ ने ही बस में वकील बता कर परिचय करवाया था। बस में ही आते-जाते समय आसिफ दोस्ती बनाने का दबाव बना रहा था। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने झुंझुनूं बाइपास स्थित होटल में भी पहुंच कर पूछताछ की। वहीं पुलिस ने दबिश देकर शतिर बदमाश आसिफ को हिरासत में ले लिया है। जांच के दौरान सामने आया है कि आसिफ व उसका दोस्त काडू भी खिरोड का ही रहने वाला है। आसिफ सीकर में काफी समय से शटरिंग का काम करता था। पिछले डेढ़ महीने से नाबालिग का पीछा कर दोस्ती बनाने का दबाव बना रहा था। नाबालिग ने बातचीत में बताया कि उसकी पहली मुलाकात बस में ही हुई थी। उसने अपना नाम सुरेश बताया था। इसके बाद रोजाना सिटी बस में ही मिलने लगा था।

Crime in Sikar : नाबालिग ने कई बार उसे पीछा नहीं करने और दोस्ती करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद वह रोजाना पीछा करते हुए कॉलेज तक आ जाता था। लगातार दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। उसे परिवार को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देता था। 27 जुलाई को उसे फोन कर पेट्रोल पंप के पास धमकी देकर बुलाया। उसने जाने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। वह परेशान होकर पेट्रोल पंप के पास पहुंची। वहां खड़े चार-पांच युवकों ने उसे बोलेरो गाड़ी में खींच कर डाल दिया। वह चीखने लगी तो उसका मुंह बंद कर दिया। वे झुंझुनूं बाइपास की ओर एक होटल में ले गए। होटल में सुरेश उर्फ आसिफ और कालू ने जबरन बलात्कार किया। उनके साथ तीन युवक भी साथ थे। गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बना लिए।

Read More :

युवतियों की तलाश में होटलों और हाइवे पर पुलिस की नजर, एक टीम दिल्ली रवाना


16 साल पहले पिता की हो चुकी मौत
नाबालिग किशोरी ने बताया कि उसके पिता की 16 साल पहले मुंबई में करंट लगने से मौत हो चुकी है। तब से उनका परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। वह नानी के पास ही रहने लगे थे। नंदकिशोर पारीक ने बताया कि आसिफ ने नाबालिग किशोरी की स्थिति को देखकर ही फायदा उठाया। युवती के दो भाई है। एक भाई सउदी अरब में रहता है और दूसरा भाई कॉलेज में पढ़ता है। स्वदेश शर्मा ने बताया कि युवती की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वह अभी तक सदमें में है। डॉक्टर, पुलिस अधिकारियों के जरिए काउंसलिंग कराई जा रही है।


महिला की संदिग्ध भूमिका
पूरे मामले में एक महिला की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। वह भी खिरोड की रहने वाली है। महिला के परिवार में से एक युवती आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें बाद में समझौता हो गया था। महिला ने ही नाबालिग को धमकाया था और धमकी देकर रुपए मांग रही थी।

Read More :

आसिफ से सुरेश बनकर लड़की से दोस्ती की, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, वीडियों भी बनाए


पहले भी सामने आए ऐसे दो मामले
शहर में धर्म बदल कर युवतियों को फंसाने के दो मामले सामने आ चुके हैं। इमरान भाटी ने धर्म बदल कर युवती को फंसा लिया। उससे खुद का धर्म परिवर्तन कर शादी भी कर ली थी। फर्जी बाराती भी बुलाए थे। शादी होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह युवती को जबरन अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मुंबई से उसे गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया था। इमरान भाटी अभी जेल में है। इसके अलावा सीकर शहर की ही नाबालिग को धर्म परिवर्तन कर शाहरूख ने फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए। कॉलेज आते-जाते समय उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। बार-बार बुलाता था। शाहरूख भी अभी जेल में है। ऐसे ही शहर में कई केस सामने आए हैं।

Story Loader