27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद वीरांगनाओं का सम्मान, वर्ष 2017 में सुकमा नक्सलियों के हमले में शहीद हुए बन्नाराम बोराण की मूर्ति का हुआ अनावरण

इससे पूर्व सुबह अतिथियों ने शहीद परिवार के साथ शहीद की प्रतिमा का फिता काटकर अनावरण किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:38 PM IST

saheed samman yatra


नीमकाथाना. वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए गांव गोरधनपुरा निवासी शहीद बन्नाराम बोराण की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम मंगलवार को उनके गांव में चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि शहीद देश की धरोहर है। इन्ही के कारण हम सुरक्षित है। बाजिया ने भी संबोधित करते हुए कहां कि शहीदों का सम्मान देश का सम्मान है ।


इससे पूर्व सुबह अतिथियों ने शहीद परिवार के साथ शहीद की प्रतिमा का फिता काटकर अनावरण किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना सुमित्रा देवी ,बेटा अजय कुमार,भाई रामस्वरुप,धूड़सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों तथा क्षेत्र की अन्य वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान कमांडेट अरुण कुमार मीणा,उनकी बटालियन से आए असिस्टेंट कमांडेट मनोज कुमार गुप्ता व इस्पेक्टर मूलचंद वर्मा ने भी वीरांगना को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम को आरएएस शैलेन्द्र शर्मा,पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी शिवसिंह धौलियां, सांवलराम यादव,धूड़सिंह बोराण आदी वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पाटन प्रधान संतोष गुर्जर,प्रतिपक्ष नेता महेन्द्र गोयल,नगर अध्यक्ष अशोक दालमील,दयाराम चाहर,देवेन्द्र डांगी,राजू शर्मा,तहसीलदार सरदार सिंह गिल,विकास अधिकारी सुमेर सिंह,सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

पट्टिका का किया अनावरण
अतिथियों ने गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण शहीद बन्नाराम के नाम पट्टिका का भी अनावरण किया। इस दौरान बाजोर ने स्वयं स्कूल की चार दीवारी बनवाने व भामाशाह राजू गोरधनपुरा,दयाराम चाहर व अनिल लाठर की ओर से तीन कमरें बनवाने की घोषणा की। इसके अलावा बाजोर ने गांव में व्यायाम शाला भी खुलवाने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विजय सिंह आर्य,महावीर कुमावत,कमलेश शर्मा,हजारी लाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था। इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा बनाई गई वाटिका में भी कार्यक्रम हुआ।


शहीद की पत्नी का सम्मान
सुुरेरा. शहीद जतन सिंह शेखावत की पत्नी उच्छब कंवर का सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने शॉल ओढाकर सम्मान किया। इस मौके पर बाजौर ने शहीद स्मारक बनाने, सरकारी विद्यालय को शहीद के नाम से करने, सुरेरा में गौ शाला के लिए 50 हजार रुपए देने तथा सुरेरा में पेयजल के लिए एक टयूबवेल की घेाषणा की। इस मौके पर माटी कला बोर्ड अध्यक्ष हरीश कु मावत, प्रभूसिंह गोगावास, अशोक जाखड़, बसंत कुमावत, राजेश चेजारा, सुरेश शर्मा, जयसिंह शेखावत, छीतरमल मीणा आदि लोग उपस्थित थे।

जीणमाता. शहीद सम्मान यात्रा जीणमाता के निकट बासड़ी कला गांव में पहुंची। यहां सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने शहीद हेमाराम के परिजनों का सम्मान किया। साथ ही शहीद की मूर्ति लगवाने की घोषणा की। इस दौरान माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान दांतारामगढ़ प्रधान अशोक जाखड़,उप प्रधान बसंत कुमावत,जिला परिषद सदस्य ममता सिंह,पूर्व जिला उपजिला प्रमुख हनुमान प्रसाद झाझड़ा,पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश चेजारा,पंचायत समिति सदस्य दीपक पाराशर,सरपंच अशोकसिह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बहादुरङ्क्षसंह,मनोज मिश्रा,महेन्द्र पाराशर आदि ग्रामीण व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


नौकरी का दिया आश्वासन
खाटूश्यामजी. शहीद सम्मान यात्रा सोमवार देर शाम काटिया गांव पहुंची। जहां पर शहीद हवलदार गणपत सिंह की वीरांगना राम कंवर व उनके परिवार का सम्मान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर व माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत ने किया। बाजौर ने शहीद गणपत सिंह की मूर्ति लगाने व परिवार के एक सदस्य को नौकर देने की घोषणा की। इस दौरान पलसाना मंडी चेयरमैन प्रभु सिंह शेखावत, दांतारामगढ प्रधान अशोक जाखड़, राजेश चेजारा, पूर्व पंस सदस्य आनंद सिंह शेखावत, भगवान सिंह गुर्जर, खोरा सरपंच भगवान सहाय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।