भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी तथा कालेधन से परेशान जनता को यह विकल्प उचित लगा है। साक्षी महाराज ने साथ ही नोटबंदी का विरोध करने वाले उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं मायावती तथा मुलायम सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि बसपा और सपा के मुखिया टिकट बेचकर कालाधन इकट्ठा करते हैं। इसीलिए नोटबंदी के निर्णय की सबसे ज्यादा मुखालफत कर रहे हैं।