29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से पहले दिग्गज नेता दिए जीत के ये मंत्र

सतीश पूनियां ने नीमकाथाना के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का समय आ गया है।

2 min read
Google source verification
sikar

नीमकाथाना. जिला प्रभारी सतीश पूनियां ने नीमकाथाना के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का समय आ गया है। मजबूत होकर पार्टी संगठन के लिए कार्य करें। भाजपा ने कम समय में देश को हर स्तर पर देश को सक्षम बनाया है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अपनी टीम को मजबूती से खड़ी रखें।

सह प्रभारी सुरेंद्र नरुका ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी का सबसे बड़ा पदाधिकारी होता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी वोटर लिस्ट के एक पन्ने के प्रमुख है। बैठक को सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व विधायक प्रेमसिंह बाजोर, महेन्द्र गोयल,प्रधान संतोष गुर्जर,पार्षद जेपी लोढ़ा,हरि सैनी,नरेंद्र सिंह शेखावत,चौथमल गर्ग ने संबोधित किया। बैठक के बाद बाजोर ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याए भी सुनी।

त्रिपुरा चुनाव में पार्टी को बड़ी ताकत मिली

पूनियां ने कहा कि वामंपथियोंं का उखाडऩा कोई खेल की बात नहीं है,लेकिन भाजपा संगठन की ताकत के आगे वामंपथियों का सफाया हो गया। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री ने उज्जल गैस योजना के अंतर्गत लोगों के घर-घर तक गैस पहुंचाने का कार्य किया है। इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं को भी गिनाया। उन्होने प्रेम सिंह बाजोर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांवों को शहर से जोड़ दिया। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा दिया।

महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

वार्ड नंबर 15 में खुल रहे शराब ठेके के विरोध में महिओं ने सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया। महिलाओं की मांग थी कि वार्ड में किसी भी सुरत में शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इस पर बजोर ने महिलाओं को आश्वासन दिया। इस दौरान कई लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई।

कार्यकर्ताओं ने की मोबाइल से रोशनी

बैठक के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इससे हॉल में अंधेरा छा गया। कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पूरे हॉल में रोशनी की। हालांकी लाइट लगभग 10 मिनट बाद फिर से आ गई।

चिकित्सा राज्यमंत्री ने लिए सुझाव

खण्डेला में सोनगिरी बावड़ी में चिकित्सा व स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के संगठन पदाधिकारी की बैठक सम्पन्न हुई। सतीश पूनिया ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी तथा बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के टिप्स भी दिए। बैठक में क्षेत्र के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं। जिन पर सरकार सार्थकता से विचार करेगी। वहीं पूनिया ने यह भी कहा कि बूथ व शक्ति केंद्र और मंडल की लगातार निरंतरता संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

Story Loader