9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कबीर शर्मा बनकर हिन्दू युवती से फर्जी शादी रचाने वाले इमरान को लेकर आई बड़ी खबर

तीन बच्चों के बाप के नकली परिवार और बाराती बनाकर युवती से शादी करने के मामले के आरोपी युवक इमरान भाटी व युवती की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
कबीर शर्मा बनकर हिन्दू युवती से फर्जी शादी रचाने वाले इमरान को लेकर आई बड़ी खबर

कबीर शर्मा बनकर हिन्दू युवती से फर्जी शादी रचाने वाले इमरान को लेकर आई बड़ी खबर

सीकर.

तीन बच्चों के बाप के नकली परिवार और बाराती बनाकर युवती से शादी करने के मामले के आरोपी युवक इमरान भाटी ( Sikar imran Fraud Marriage Case ) व युवती की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। मामले के खुलाश के लिए सर्च, जांच और दबिश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है। इसके अलावा चार टीम प्रदेश के बाहर उनकी तलाश में भेजी गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस मामले में सीकर व जयपुर से दस से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे इमरान व युवती के बारे में जानकारी ली जा रही है।

नकली बारातियों से पुलिस की पूछताछ
पुलिस ने इमरान की शादी में नकली बाराती बनने वाले लोगों की पहचान कर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां पर उसके संपर्क में रहे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। लेकिन आरोपी इमरान भाटी बड़ा शातिर है। अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र शर्मा का कहना है कि मामले की हर बिन्दु पर जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही है। युवती के पिता व अन्य लोगों से भी जानकारी ली गई है।

यह है पूरा मामला

पहला मामला: तीन बच्चों के बाप इमरान ने कबीर शर्मा बनकर हिन्दू लड़की से रचाई शादी, पूरा परिवार निकला फर्जी