
4 साल की बच्ची को उठा ले गया मामा, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह इस हाल में मिली
सीकर।
Kidnapped of Four Year old Baby Girl: शहर के वार्ड नंबर 23 में देव गैस गोदाम के पास से गुरूवार रात को अपह्नत हुई चार साल की बच्ची को झुंझुनूं से बरामद ( Kidnapped Baby Girl Found at Jhunjhunu ) कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शरीफ को भी हिरासत में लिया है। जिन्हें पुलिस सीकर थाने लेकर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी शरीफ बच्ची की मां से शादी करना चाहता था। उसने दबाव बनाने के लिए बच्ची का अपहरण किया। अपहरण ( Kidnap in Sikar ) के बाद वह बच्ची को लेकर झुंझुनूं चला गया। Sikar Police की कई टीमें रातभर बच्ची की तलाश में जुटी रही। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस की टीम झुंझुनूं तक पहुंची। सुबह हाइवे पट्टी पर बच्ची के साथ आरोपी को पकड़ लिया। बता दें कि गुरुवार रात को मुंह बोला मामा चार साल की बच्ची का अपहरण कर ले गया। मां रूख्सार पत्नी जावेद ने बताया कि शाम को करीब चार बजे भांजी मीरा के साथ आसरा दुकान पर मुल्तानी मिट्टी लेने गई थी। मीरा कुछ देर में वापस घर पर आ गई।
Read More :
घर आकर उसने बताया कि आसरा को मामा शरीफ लेकर गया है। वह ऑटो लेकर आया और उसमें बैठा कर चीज दिलाने के बहाने साथ ले गया है। करीब एक घंटे के बाद भी बच्ची घर लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दुकान पर जाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने धर्माणा चौकी को बच्ची के अपहरण की बात कहीं। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एएसपी देवेंद्र कुमार, आईपीएस प्रोबेशन वंदिता राणा, कोतवाल कन्हैयालाल, एएसआई भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्कॉयड़ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। देर रात तक आरोपी युवक व बच्ची का कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस रातभर बच्ची की तलाश में जुटी रही।
Read More :
Published on:
04 Oct 2019 01:25 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
