
Ai Generated Image
सीकर. पंचायत व निकाय चुनाव की सियासी तस्वीर अब साफ होने लगी है। जिला प्रमुख, दो सभापति व पालिकाध्यक्षों की लॉटरी गुरुवार को जयपुर में निकाली गई। लोटरी के बाद सियासी समीकरण लगभग साफ हो गए हैं। अब सभी की निगाहें सोमवार को निकाले जाने वाली वार्ड की लॉटरी पर टिकी हैं। स्थानीय स्तर की लॉटरी के बाद चुनावी जाजम भी बिछना शुरू हो गई है।
जिले में इस बार भी गांवों की सरकार की कमान महिला जिला प्रमुख के हाथ रहेगी। जिला प्रमुख की लॉटरी ओबीसी महिला के निकली है। सीकर जिला परिषद में 49 सदस्य होंगे। खास बात यह है कि सीकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर लगातार पांचवीं बार महिला को मौका मिलेगा। वहीं सीकर नगर परिषद की लॉटरी सामान्य महिला के लिए निकली। यहां भी पांचवीं बार महिला को मौका मिलेगा। इसके अलावा नीमकाथाना की सीट की सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। लॉटरी के नए समीकरणों से जहां कई दावेदारों की उम्मीद टूट गई है। वहीं कई जनप्रतिनिधियों की उम्मीद भी जग गई है। बदले हुए समीकरणों के आधार पर अब सियासी दलों की रणनीति बनेगी।
गांवों व शहरी सरका के वार्ड की लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। प्राधिकृत अधिकारी एवं जिला कलक्टर आसीष मोदी ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह ग्यारह बजे जिला परिषद सभागार में रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, लोसल एवं सीकर के एकल निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड पार्षद) के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। दोपहर साढ़े बारह बजे नीमकाथाना पलसाना, दांतारामगढ़, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ एवं के वार्ड पार्षद की लॉटरी होगी।
पंचायत समितियों के प्रधानों की लॉटरी सोमवार को जिला परिषद, सीकर के सभागार में निकाली जाएगी। पहली पारी में रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, बलारां, नेछवा, धोद ग्रामीण, पिपराली की लॉटरी निकाली जाएगी। दूसरी पारी में नीमकाथाना, पाटन, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, खंडेला, पलसाना, खाचरियावास व अजीतगढ़ के लिए लॉटरी निकलेगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी भी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, धोद, सीकर, दांतारामगढ़, खंडेला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर एसडीएम कार्यालयों में लॉटरी निकाली जाएगी। उपखंड अधिकारियों को लॉटरी की जानकारी शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय को देनी होगी।
सीकर : अनारक्षित महिला
फतेहपुर नगर परिषद: अनारक्षित
नीमकाथाना पालिका: अनारक्षित
रामगढ़-शेखावाटी: अनारक्षित
लक्ष्मणगढ़ पालिका : अनारक्षित
खाटूश्यामजी: ओबीसी महिला
लोसल पालिका: अनारक्षित
खंडेला नगर पालिका: अनारक्षित
रींगस नगर पालिका: अनारक्षित
श्रीमाधोपुर पालिका: ओबीसी
धोद नगर पालिका: एससी
दांता नगर पालिका: ओबीसी
पलसाना पालिका: ओबीसी
अजीतगढ़ पालिका: ओबीसी
"पार्टी पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी। भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा ने ढाई साल के शासन में सीकर जिले को कोई तोहफा नहीं दिया गया।"
सुनीता गिठाला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
"हमारे कार्यकर्ता हर चुनाव के लिए तैयार है। केंद्र व राज्य सरकार ने शेखावाटी को यमुना के पानी की सौगात देने का काम किया है। युवाओं को लगातार नौकरी देने के साथ पेपर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके दम पर पंचायत चुनावों में बंपर जीत होगी।"
मनोज बाटड़, जिलाध्यक्ष, भाजपा
Updated on:
14 Aug 2026 11:55 am
Published on:
14 Aug 2026 11:55 am
