9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रांडेड शराब को खाली पव्वों में भरकर होटलों व ढाबों में बेचते, राजू ठेहट गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

राजू ठेहट गैंग ( Gangster Raju Theth ) से जुड़े 5 हजार के इनामी संजू धायल को पुलिस ने मंगलवार शाम को हर्ष तिराहे से गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 04, 2019

ब्रांडेड शराब को खाली पव्वों में भरकर होटलों व ढाबों में बेचते, गैंगस्टर राजू ठेहट गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

ब्रांडेड शराब को खाली पव्वों में भरकर होटलों व ढाबों में बेचते, गैंगस्टर राजू ठेहट गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

सीकर.

राजू ठेहट गैंग ( Gangster Raju Theth ) से जुड़े 5 हजार के इनामी संजू धायल को पुलिस ने मंगलवार शाम को हर्ष तिराहे से गिरफ्तार किया है। ये काफी दिनों से बीजू रानोली के संपर्क में था। बदमाश के पास से पुलिस को एक देशी कट्टा, दो कारतूस व 13 हरियाणा की बोतलें बरामद हुई है। पूछताछ में पता लगा कि हरियाणा से शराब लगाकर खाली पव्वों में भरकर होटलों व ढ़ाबों में बेच रहे है। राजस्थान निर्मित शराब ( liquor Sold on Hotels in Sikar ) की बोतलों में सील व ढक्कन लगाकर बेची जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश संजू धायल पुत्र श्रवण कुमार निवासी कोटड़ी धायलान रींगस का रहने वाला है। वह काफी समय से दासा की ढाणी के पास ही रहता है।

Read more :

होटल से खाना लेकर आ रहे ASI की पीट-पीटकर की थी हत्या, 6 साल बाद गवाहों के पलट जाने से आरोपी बरी

इस पर SP की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि एएसपी देवेंद्र शर्मा के निर्देशन में डीएसपी सौरव तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस की टीम संजू को पकडऩे के लिए काफी दिनों से दबिश दे रही थी। उन्होंने बताया कि थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत को सूचना मिली कि 5 हजार का इनामी संजू हर्ष तिराहे के पास खड़ा हुआ है। हैडकांस्टेबल मदनलाल, सिपाही दिनेश, रविराज, ओमप्रकाश, अनिल व मूलंचद को टीम बनाकर भेजा गया। पुलिस टीम ने सूचना पर हर्ष तिराहे पर घेरा बना लिया। पहचान के बाद संजू को गिरफ्तार कर लिया। संजू एसएससी की परीक्षा देने के लिए पिता-पुत्र पर भी जानलेवा हमले कर कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भी फरार चल रहा था। आनंदपाल गैंग से जुडे शक्ति सिंह ने बीजू भार्गव पर गोली चलाई थी। इसके बाद बीजू भार्गव, सुनील और संजू धायलान ने शक्ति सिंह के भाई लक्की को पकड़ कर मारा पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे।

Read More :

पुलिस ने खाली कागज पर गवाह का अंगूठा लगवाया, कोर्ट में गवाह बोला- मुझे घटना का कुछ पता ही नहीं

अलग कंपनियों के ब्रांड की शराब बेची जा रही बोतलों में भरकर
जांच में पता लगा कि ये बदमाश हरियाणा से सस्ती शराब भर कर ले आते हंै। इसके बाद राजस्थान की अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड पव्वों में भरकर होटलों व ढाबों पर सप्लाई करते है। राजस्थान की शराब मंहगी होने के कारण हरियाणा से सस्ते दामों में शराब लेकर आते है। पुलिस को संजू के पास से राजस्थान में बेचे जाने वाले खाली पव्वे, इंपीरियल विस्की, ऑफिसर च्वाइस के अलावा कई कंपनियों के खाली ढक्कन सील के साथ बरामद हुए है। शराब को पव्वों में भरने के लिए कीप, नकली शराब बनाने की सुंगध व टेस्ट बनाने के लिए रसायनिक एसेंस बरामद की है। उसके पास से बाइक भी बरामद की है।