13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में मिली सीकर से अपहृत लड़की, पुलिस को बोली- अपनी मर्जी से गई थी

उद्योग नगर थाना इलाका से दो युवतियों के अपहरण ( Kidnap of Girls From Sikar ) के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 26, 2019

दिल्ली में मिली सीकर से अपह्नत लडक़ी, पुलिस को बोली- अपनी मर्जी से गई थी

दिल्ली में मिली सीकर से अपह्नत लडक़ी, पुलिस को बोली- अपनी मर्जी से गई थी

सीकर।
उद्योग नगर थाना ( Sikar Police ) इलाका से दो युवतियों के अपहरण ( Kidnap of Girls From Sikar ) के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवतियों के अपहरण की कहानी को पुलिस गलत मान रही है। पुलिस इस मामले में युवतियों के न्यायालय में बयान करवाएगी। गौरतलब है कि 23 सितम्बर को तीन युवतियों ने थाने में पेश होकर बताया था कि उनकी दो साथी युवतियों का अपहरण कर लिया गया है। इस पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई थी। दोनों युवतियों के मोबाइल सर्विलास पर लिये गए। जिसके आधार पर एक युवती की लोकेशन दिल्ली में मिली। वहीं दूसरी लडक़ी परिजनों के पास है उसे भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों को अपहरण नहीं हुआ था। दोनों अपनी मर्जी से दिल्ली जाने की बात कह रही है। सभी युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

Read More :

दिल्ली से घूमने आई 5 सहेलियों को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, दो को उठा ले गए


घूमने आई थी, हो गया अपहरण
बता दें कि 23 सितंबर को पांच युवतियां सीकर घूमने आई थी। बस डिपो से एक कार में लिफ्ट के बहाने बैठाया और गोकुलपुरा बाइपास चौराहे पर तीन को पटक कर दो युवतियों को अपने साथ ले गए जैसा कि युवतियों ने पुलिस को बताया। उन्होंने पुलिस को अपने साथी युवतियों की अपहरण होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा युवतियों की तलाश की। लेकिन, युवतियों से पूछताछ में अलग-अलग बात निकल कर सामने आई। जिसके बाद पुलिस अपहरण की कहानी को झूठा मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More :

युवतियों की तलाश में होटलों और हाइवे पर पुलिस की नजर, एक टीम दिल्ली रवाना