1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR : सर्दी ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, पारा लगातार पांचवें दिन भी शून्य के नीचे

Cold Wave in Sikar Rajasthan weather : रात को न्यूनतम तापमान गिरने और दिन में शीतलहर चलने से राजस्थान के सीकर जिले में सर्दी ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 18 Dec 2018, 7:22 PM IST

Sikar Weather

Sikar Winter Breaks Record of 30 Years

फतेहपुर (SIKAR) . राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। कोना—कोना कड़ाके की ठण्ड चपेट में है। रात को न्यूनतम तापमान गिरने और दिन में शीतलहर चलने से राजस्थान के सीकर जिले में सर्दी ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिन से शून्य के नीचे बना हुआ है। सोमवार की रात इस सर्दी की सीजन की सबसे सर्द रही है।

शिमला-कश्मीर नहीं... राजस्थान के सीकर का है यह नजारा, पारा मानइस 3.5 डिग्री, देखें तस्वीरें

sikar weather : फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो पिछले तीस साल में दिसम्बर माह का सबसे न्यूनतम तापमान है। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पेड़ों व फसलों पर जमी बर्फ
सीकर जिले में कड़ाके की सर्दी के कारण बर्फ भी जमने लगी है। मंगलवार सुबह कई पेड़ बर्फ से लदकद मिले। वहीं फसलों पर भी बर्फ जमी नजर आई। यहीं नहीं बल्कि 12 दिसम्बर को सीकर जिले के खंडेला इलके में ओले गिरे थे, जो सोमवार को पांचवें दिन तक नहीं पिघले।

फतेहपुर में दिसंबर माह के तापमान का आंकड़ा

18 दिसंबर 2017 माइनस 1.2 डिग्री
25 दिसंबर 2015 को माइनस 2.1 डिग्री

30 दिसंबर 2014 को माइनस 4.6 डिग्री
30 दिसंबर 2012 को माइनस 1.8 डिग्री

24 दिसंबर 2011 को माइनस 2.6 डिग्री
23 दिसंबर 2008 को माइनस 1.0 डिग्री

31 दिसंबर 2007 को माइनस 2.0 डिग्री
19 दिसंबर 2005 को माइनस 1.2 डिग्री

27 दिसंबर 2004 को माइनस 1.0 डिग्री
23 दिसंबर 2001 को माइनस 1.0 डिग्री

21 दिसंबर 2000 को माइनस 1.0 डिग्री
25 दिसंबर 1999 को माइनस 1.0 डिग्री

इनका कहना है

अमूमन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस बार ठण्ड जल्दी ही आ गई है। उत्तरी भारत में बर्फबारी व कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने के चलते सर्दी के तीखे तेवर चल रहे है। मंगलवार को सर्दी ने फतेहपुर में करीब 30 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है।
ओमप्रकाश कालश, मौसम विशेषज्ञ, कृषि अनुसंधान केन्द्र, फतेहपुर