
सीकर/अजीतगढ़.
मंगलवार की रात गढ़टकनेत में दामाद द्वारा उसकी सास, पत्नी व एक बच्चे पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद भी आरोपित के हौंसले बुलंद हैं। घटना के बाद फरार होने वाले इस आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है और वह भी अभी भी फोन पर धमकी देकर परिवार के लोगों को जान से मारने की बात कह रहा है। आरोपित गिर्राज के ***** पुरूषोत्तम उर्फ रोशनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि वह एसएमएस अस्पताल में अपनी घायल मां गीता देवी, बहन आशा व भतीजे दीपू के पास बैठा था। सुबह साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर गिर्राज का फोन आया और उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमले की यह घटना तो अभी ट्रेलर ही था। जबकि आगे की पूरी फि ल्म तो अभी बाकी है।
उसने दो जनों को और मारने की धमकी दी। पुलिस बचते फिर रहे बहनोई की यह बात सुनकर पुरुषोत्तम घबरा गया और उसने इसकी जानकारी अजीतगढ़ थाना प्रभारी हिम्मत सिंह को दी।
इनका कहना है कि फोन आए मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपित गिर्राज की लोकेशन खंगाली जा रही है। ऐसे में आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read More :
यह था मामला
भूदोली निवासी गिर्राज के साथ दहेज के लिए उसकी पत्नी आशा की अनबन होने के कारण वह पिछले कई सालों से अपने पीहर में रह रही थी। गिर्राज उसे लेने के लिए मंगलवार की रात ही गढ़टकनेत आया था। लेकिन, उसने आते ही पत्नी व अपनी सास सहित पास में मौजूद एक बच्चे पर दांतले से वार कर तीनों को घायल कर फरार हो गया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती करा रखा है। इधर, घटना के विरोध में पूरे गांव में आक्रोश है कि पुलिस अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
Published on:
28 Apr 2018 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
