28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारी चयन आयोग 2019-2020 का वार्षिक कैलेंडर जारी, जानें- कब है CGL, CHSL की परीक्षा

Job Alert 2019: भारतीय नौसेना ने एग्जिक्युटिव और टेक्निकल ब्रांच में 102 पदों पर भर्ती होगी।

4 min read
Google source verification
कर्मचारी चयन आयोग

कर्मचारी चयन आयोग

सीकर.

भारतीय नौसेना ने एग्जिक्युटिव और टेक्निकल ब्रांच में 102 पदों पर भर्ती होगी। यह नियुक्तियां एग्जिक्युटिव ब्रांच (एनएआईसी) में परमानेंट कमीशन ऑफिसर और एग्जिक्युटिव ब्रांच (जीएस/ हाइड्रोग्राफी कैडर)/ टेक्निकल ब्रांच (जनरल सर्विस) में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के तौर पर होगी। इसके लिए केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन एक फरवरी तक ही होंगे। अभ्यर्थियों के चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया लगभग पांच दिन तक दो चरणों में चलेगी। वहीं दूसरे चरण में साक्षात्कार चार दिन तक होंगे। इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट देना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।


कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया कलैण्डर
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2019 में एक जनवरी 2019 से &1 मार्च 2020 के बीच होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में इस वर्ष होने वाली परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। इसमें मुख्य तौर पर सीएपीएफ में एसआई, सीआईएसफ में एएसआई, दिल्ली पुलिस में एसआई की परीक्षा और एसएससी सीजीएल समेत कई परीक्षाएं शामिल हैं। एसआई और एएसआई की परीक्षाएं 12 मार्च से 16 मार्च 2019 के बीच होंगी। वहीं सीजीएल 2018 व सीएचएस 2018 की परीक्षाएं जून-जुलाई में होगी। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2018 (टियर-1) की परीक्षाएं 4 जून से 19 जून तक होगी। जबकि कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) परीक्षा 2018 (टियर-1) का आयोजन एक जुलाई से 26 जुलाई तक होगी। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल 2017) की परीक्षा और सीएचएस 2017 की परीक्षाओं की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई। उम्मीद है कि एसएससी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर इन परीक्षाओं की तिथि तय करेगा। एसएससी के कैलेंडर के अनुसार, मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2019 के लिए भर्ती का विज्ञापन 22 अप्रैल को निकाला जाएगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22.5.2019 होगी। एमटीएस की परीक्षा 2 अगस्त 2019 से 6 सितंबर 2019 की बीच होगी।


नवोदय विद्यालयों में 251 पदों पर भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 251 पदों की भर्ती में प्रिंसिपल, पीजीटी, असिस्टेंट सहित अन्य पद है।


सीनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती
स् टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी है। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके आधार पर मैरिट लिस्ट होगी। लंबे अर्से बाद निकली इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।


स्कूल व्याख्याता भर्ती: तैयारी के टिप्स
राजनीति विज्ञान के कुल 815 पद है। राजनीति विज्ञान कुछ सीमा तक तथ्यात्मक विषय होने के साथ-साथ मुख्यत अवधारणात्मक व विश्लेषणात्मक विषय है। अत: विषय की गहराई को समझने के लिए शब्दावली को समझना आवश्यक है। पिछले कुछ वर्षो के प्रश्न पत्रों में राजनीति विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों की जटिलता का स्तर अधिक देखा गया है। अत: तैयारी करते समय प्रश्न पत्र की जटिलता का अवश्य ध्यान रखें। विषय की भाषा तकनीकी प्रकृति की होने के कारण इसे आसान भाषा में समझने का प्रयास करेंगे। तैयारी करते समय स्वयं अपने शॉर्ट नोट्स भी बनाए। परीक्षा से पहले से सिलेबस का दुबारा रिविजन करना फायदेमंद रहेगा। तुलनात्मक राजनीति के अनेक टॉपिक को चार्ट के जरिए याद करने में काफी आसानी रहती है।


महत्वपूर्ण प्रश्न
सारंगी का प्रयोग किस जाति के लोग मुख्य रूप से करते है
- लंगा
‘कुरजां’ और ‘पीपली’ है - राजस्थानी लोकगीत
बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जाता है - माघ मास में
केले के पत्तों की सांझी के लिए प्रसिद्ध है - कांकरोली
राज्य में किस जिले में प्रथम सहकारी उपभोक्ता भण्डार का गठन किया गया था - अजमेर
अजमेर सिंह को अर्जुन पुरस्कार किस खेल में मिला है
- बॉस्केट बॉल में
जग निवास महल कहाँ स्थित है - उदयपुर
राजस्थान में सर्वाधिक फ लों का उत्पादन किस जिले में होता है - श्रीगंगानगर में
किस युद्ध में राणा सांगा की एक बाजु कट गई थी
- खातोली का युद्ध
राज्य का कौनसा जिला इत्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है
- सवाई माधोपुर
‘पोपा बाई की पोल’ के रचयिता कौन थे - जयनारायण व्यास
राज्य सरकार ने राज्य पर्यावरण नीति किस वर्ष में लागू की
- 2010 में
एशिया की सबसे बड़ी तोप ‘जयबाण’ किस किले में स्थित है
- जयगढ़ में
मिर्च उत्पादन में प्रथम स्थान पर है - जोधपुर
विवाह के उपरान्त लडक़ी के पिता द्वारा बारातियों को विदाई के समय दी गई भेंट क्या कहलाती है - समठुणी
किस रियासत में सामन्त विभाजन बारह कोटड़ी पर आधारित था - जयपुर
ज्वाला माता का मंदिर कहां स्थित है - जोबनेर
राजसमंद की पाल पर कौनसी माता का मंदिर है - घेवर माता का
कपिल धारा तीर्थ कहां पर है - बारां में
राज्य टेक्स सेटलमेंट बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है
- जयपुर
तारकशी के जेवर के लिए कौनसा शहर प्रसिद्ध है - नाथद्वारा
राज्य के किस शहर को ‘आज के दौर का नालंदा’ कहा जाता है - कोटा
दुग्ध विज्ञान (डेयरी) महाविद्यालय कहां स्थित है - उदयपुर में
सच्चिया माता किस कुल की देवी मानी जाती है
- ओसवाल जाति की
राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव थी - श्रीमती कुशलसिंह
राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कहां की गई - अजमेर
इन दिनों चर्चा में...


राष्ट्रीय बालिका दिवस
24 जनवरी को समूचे देश में मनाए गए इस दिवस की इस वर्ष थीम थी उ’जवल कल के लिए लड़कियों का सशक्तिकरण। इसका आयोजन महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।


वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पद्र्धा सूचकांक
इस वर्ष इस सूचकांक में भारत को 80 वां स्थान मिला है। इनसीड बिजनेस स्कूल द्वारा इस सूचकांक में स्विटरलैण्ड शीर्ष पर है। यह नियुक्ति में सहजता, लैगिक आधार पर आय की समानता, व्यवसाय का प्रसार आदि मानकों के आधार पर तैयार किया जाता है।


नेशनल वोटर्स डे 2019
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) इस संस्करण की थीम थी नो वोटर टू लेफ्ट बिहारन्ड। वर्ष 2011 से निर्वाचन आयोग द्वारा मनाए जा रहे इस दिवस का उद्देश्य नए मतदाता बनाने के साथ मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की जानकारी देना है।


सी विजिल 2019
समुद्री रास्ते से होने वाले आक्रमण के विरुद देश की रक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए भारतीय नौसेना ने यह रक्षा अभ्याय किया है। इससे पूरे देश के तटीय विशेष आर्थिक क्षेत्र को कवर किया गया। इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला यह पहला अभ्यास है।


सुपर ब्लड वुल्फमून
20 से 21 जनवरी को दुनिया के कई हिस्सों में यह पूर्ण चन्द्रग्रहण देखा गया। इसमें सूरज की किरणें पृथ्वी से होकर चांद पर पडऩे से इसका रंग लाल दिखाई पड़ता है। इसे सुपर ब्लड़ वुल्फमून कहते है, क्योकि कई देशों की संस्कृतियों में वर्ष की पहली पूर्णिमा को यह नाम दिया गया है।