15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैरूबाबा के दरबार में आस्था का सैलाब

भक्तों ने बाबा की पवित्र जोहड़ी में स्नान करके मंदिर में धोक लगाई

2 min read
Google source verification
भैरूबाबा के दरबार में आस्था का सैलाब

भैरूबाबा के दरबार में आस्था का सैलाब

रींगस. लोक देवता भैरूबाबा के वार्षिक छोटे मेले का आयोजन रविवार को हुआ। मेले में शनिवार रात्रि से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने बाबा की पवित्र जोहड़ी में स्नान करके मंदिर में धोक लगाई एंव जात जडूले उतारे। मंदिर व मेला परिसर में श्रीसूर्य मण्डल समाज सेवा समिति, नगरपालिका प्रशासन व भैरूजी मंदिर कमेटी के द्वारा विशेष इंतजामात किए गए। आरंभ मानव सेवा फाउण्डेशन द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। मेले में प्रदेश के अलावा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व यूपी सहित अनेक राज्यों से आए भक्तों ने हाजिरी लगाई। भैरू बाबा मंदिर कमेटी द्वारा इस बार तैयार करवाए गए शेड व स्थाई जिक जैक के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मेले के दौरान सलीम कायमखानी, राकेश शर्मा भादूपोता, मंगलचन्द कुमावत, रघुवीर पारीक आदि ने सेवाएं दी।
बेनिया का बॉस में भजन संध्या
सुरेरा. सुरेरा निकटवर्ती बेनिया का बॉस में रामदेवजी महाराज की विशाल भजन संध्या आयोजित की गई। ताराचंद बागड़ी ने बताया रात्रि 9.15 बजे भजन संध्या शुभारंभ प्रभुराम बागड़ी ने किया। मुख्य गायक कलाकार बनवारी, शिमला ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। महेश कुमार नागौरी, डांसर राधिका, दिव्या, छैला दिनेश,एंड पार्टी जयपुर द्वारा शानदार भजन की प्रस्तुति दी गई। रविवार को हुए भंडारा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सुमेधानंद सरस्वती और विशिष्ट अतिथि मण्डा सरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। सीकर सांसद का स्वागत प्रभु राम बागड़ी ने किया। सांसद कोटे से टीनशेड के लिए चार लाख रुपये देने की सांसद सुमेधानंद सरस्वती घोषणा की है। इस मौके पर महेश कुमार कुमावत, लालचन्द सिहोटा, राधेश्याम जांगिड़, ताराचंद जांगिड़, शोभाराम देवंदा, फूलचंद देवंदा, मोहनलाल सांखला,ताराचंद बागड़ी, सरदार बागड़ी, मोती लाल कुमावत, पूरण मल बागड़ी सहित कॉफी ग्रामीण उपस्थित थे।
रामदेव जी झांकी निकाली
प्रीतमपुरी. कस्बे में रविवार को पुजारी बलदेव महाराज के सानिध्य में बाबा रामदेव जी की झांकी निकाली गई जो बालाजी धाम से गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई बाबा रामदेव मन्दिर में पहुँची। इसके साथ ही केक काटकर बाबा का जन्म दिवस मनाया तथा भण्डारा लगाया गया।