पोते-पोतियाें के साथ खेलना मेरा फेवरिट टाइम है। सप्ताह में एक बार मां से मिलने जरूर आता हूं। जब वक्त मिलता है तो यार दोस्तों और कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर बातों के चटखारे लगाना मुझे ऊर्जा देता है। यह कहना है पिछले लगभग पांच साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) की कमान संभाल रहे गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) का। अशोक गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके डोटासरा की राजनीति में एंट्री कैसे हुई, कैसे उनका गमछा डांस सियासी मंचों पर लोकप्रिय हो गया और परिवार को समय कब देते हैं ? राजस्थान पत्रिका से खास मुलाकात में डोटासरा ने ऐसी कई अनछुई बातों का खुलासा किया। आइए, जानते हैं उन्हीं की जुबानी …