27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बदमाशों ने शराब ठेके पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, फिर केश लूटकर हुए फरार

राजस्थान के सीकर शहर में मंगलवार रात को जयपुर रोड स्थित एक शराब की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए करीब तीन मिनट तक दहशत फैलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 6 Jul 2022, 2:09 PM IST

VIDEO: बदमाशों ने शराब ठेके पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, फिर केश लूटकर हुए फरार

VIDEO: बदमाशों ने शराब ठेके पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, फिर केश लूटकर हुए फरार

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में मंगलवार रात को जयपुर रोड स्थित एक शराब की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए करीब तीन मिनट तक दहशत फैलाई। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से एक ने आते ही पिस्टल निकालकर सेल्समैन को धमकाना शुरू कर दिया। जिसे एकबार तो सेल्समैन सहित वहां मौजूद कर्मचारियों ने हल्के में लिया। पर बाद में वापस जाकर आरोपी हवाई फायर करते हुए फिर से दुकान में आए। जिन्हें देख सेल्समैन सहित सारे कर्मचारी दुकान के अंदर छिप गए। इसके बाद भी आरोपी कुछ देर तक पिस्टल लहराता रहा। बाद में साथ आए बदमाश ने दुकान के अंदर घुसकर वहां से गल्ला उठा लिया। जिसके बाद दोनों फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक गल्ले में करीब 20 हजार रुपये का कलेक्शन था।

सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच शुरू
घटना की जानकारी पर उद्योग नगर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। जिसने घटना स्थल का मुआयना कर शराब के सेल्समैन से मामले में जानकारी जुटाई। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसमें पूरी घटना कैद मिली। थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पूरी घटना हुई कैद
शराब की दुकान पर हुई पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली है। जिसमें बाइक से उतरने के बाद दो बदमाश शराब ठेके की तरफ आते साफ दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक बदमाश बीच रास्ते में ही पिस्टल निकालकर सेल्समैन की तरफ बढ़ता दिख रहा है। जो आते ही पिस्टल दिखाकर सेल्समैन को धमका रहा है। जिसके नहीं डरने पर वह एकबार वापस लौटकर फिर दुकान की तरफ आते दिख रहा है। जिसके फिर से धमकाने पर सेल्समैन सहित सारे कर्मचारी अंदर छिप जाते हैं। कुछ देर पिस्टल से दहशत फैलाने के बाद साथ आया बदमाश दुकान के अंदर घुसकर गल्ला उठा रहा है। जिसे लेने के बाद दोनों मौके से फरार होते दिख रहे हैं। आरोप है कि दूसरी बार लौटते समय बदमाश ने हवाई फायर किए।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग