
नीमकाथाना.
श्रीमाधोपुर एडीजे रीडर के घर दिन में ही चोरी की वारदात कर चोर 56 हजार की नकदी सहित लाखों रुपए के गहनें चुरा ले गए। पूरा परिवार भांजे की शादी में टोडा गया हुआ था। मकान की संभाल के लिए रात को जब साढ़े आठ बजे पडौ़सी तेजपाल सोने के लिए आया तो घर का गेट खुला देखकर उसने एडीजे के रीडर को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। लेकिन, चोरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार शहर के मोदी बाग के पीछे श्रीमाधोपुर एडीएजे रीडर गजानंद टांक गुरुवार को अपने भांजे की शादी में टोडा गए हुए थे। जिसका फायदा चोरों ने उठाया और बारी से बारी से तीन मकानों के ताले तोडकऱ उनमें रखे नकद रुपए व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। रीडर गजानंद ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है कि उनके घर से 56 हजार की नकदी सहित 3 जोड़ी पाजेब, 4 चांदी के सिक्के,1 चांदी की माला, अंगूठी, एक सोने की चेन, कानों के झुमके , साड़ी सहित लाखों रुपए का सामान चोरी होने का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Read More :
रैकी के बाद घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार चोरी करने वालों की संख्या दो से अधिक हो सकती है। वारदात से पहले उन्होंने रैकी की है।
जब पता चला कि गुरुवार को घर पर कोई नहीं है। इसके बाद वे घर में घुसे हैं और मकान के मुख्य गेट का ताला तोडकऱ बारी से बारी से तीनों कमरों के ताले तोडकऱ अलमारियों व लोहे के बक्सों में रखे रुपए और गहने चुरा ले गए। पिछले एक वर्ष में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है।
Published on:
28 Apr 2018 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
