सीकर

राजस्थान में यहां निकली तीन किमी लंबी भगवा रैली, जयश्री राम के नारों से गूंजा शहर

सीकर. शहर में हिंदू नववर्ष पर बुधवार को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। भगवा साफा पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए हजारों लोग रैली में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Mar 22, 2023
राजस्थान में यहां निकली तीन किमी लंबी भगवा रैली, जयश्री राम के नारों से गूंजा शहर

सीकर. शहर में हिंदू नववर्ष पर बुधवार को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। भगवा साफा पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए हजारों लोग रैली में शामिल हुए। जो डीजे की धुन के साथ अबीर गुलाल उड़ाते व जयश्री राम के नारे लगाते हुए दुपहिया वाहनों, कार, जीप, ट्रेक्टर व रथ पर सवार रहे। भीड़ का आलम ये था कि रामलीला मैदान से रवाना हुई रैली करीब तीन किलोमीटर लंबी खिंचती चली गई। तीन घंटे घूमी यात्रा से एकबारगी पूरा शहर भगवामय नजर आने लगा। देवी- देवताओं की झांकी के साथ निकली रैली का जगह- जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। पुरुषों के साथ इस दौरान महिलाओं व बच्चों का उत्साह भी देखने लायक था। सैंकड़ों लोग तो रैली में पैदल ही शामिल हुए।

जहां से निकली रैली वहीं लगा जाम, चार घंटे रैंगा शहर
रामलीला मैदान से रैली करीब ढाई बजे रवाना हुई। नया दूजोद दरवाजा, घंटाघर, चांदपोल गेट, सालासर तिराहा, ईदगाह, गणेशजी का मंदिर, बावड़ी गेट, जाट बाजार, स्टेशन रोड, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, दो नम्बर डिस्पेंसरी, अजमेर स्टैंड होते हुए रैली वापस रामलीला मैदान में विसर्जित हुई। इस दौरान शहर पूरी तरह जाम हो गया। रैली जिधर भी निकली, वहीं आम आवागमन थम गया। लोग जहां थे, वहीं खड़े रह गए। रैली के समापन के बाद भी यातायात करीब एक घंटे तक अव्यवस्थित रहा। जिसमें वाहन रैंगते हुए नजर आए।

सभापति सहित मुस्लिम पार्षदों ने की पुष्प वर्षा
रैली के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। ईदगाह रोड पर सभापति जीवण खां ने मुस्लिम पार्षदों के साथ मिलकर रैली पर पुष्पवर्षा की। जिसकी हर किसी ने सराहना की। शहरभर में रैली पर 10 से ज्यादा जगहों पर पुष्पवर्षा की गई।

Published on:
22 Mar 2023 10:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर