3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक बहू के कमरे में गई सास तो अंदर का सीन देखकर उड़ गए होश

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में तीन माह की गर्भवती महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना हल्के के ग्राम पटवारी का बास की है।

less than 1 minute read
Google source verification
अचानक बहू के कमरे में गई सास तो अंदर का सीन देखकर उड़ गए होश

अचानक बहू के कमरे में गई सास तो अंदर का सीन देखकर उड़ गए होश

सीकर।
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में तीन माह की गर्भवती महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना हल्के के ग्राम पटवारी का बास की है। जहां मंगलवार सुबह तीन माह की गर्भवती महिला ने फंदे से झूलकर जान दे दी। जिसका तहसीलदार नइम्मुदीन की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार कोटड़ी सिमारला हाल मुरलीपुरा जयपुर निवासी सांवर मल शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि उसकी 26 वर्षीय पुत्री पूनम की शादी 2013 को पटवारी का बास निवासी नरेन्द्र शर्मा के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतका का पति एक प्रा.ली. बैंक सिंघान में कार्य करता है। घर पर उसकी मां व पत्नी पूनम व चार साल की बेटी थी। सुबह साढ़े दस बजे करीब पूनम कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी सास उसे देखने गई तो पूनम साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूलती दिखी। सास के चिल्लाने पर आसपास के लोग आए व पूनम के पीहर पक्ष व पुलिस को सूचना दी। पूनम को नीचे उताकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जिसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

चाय लेकर कमरे में गई, कुछ देर बाद फंदे पर लटकी मिली
जानकारी के अनुसार पूनम सुबह चाय लेकर अपने कमरे में चली गई। जिसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं आई। सुबह साढ़े दस बजे जब सास कमरे में गई तो देखा पूनम पंखे से लटकी हुई थी। चिल्लाने के बाद आस पास के लोग भागकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Story Loader