9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जादूगर बोला- यह पत्थर हाथ में लेकर चलता रह तुझे सफलता मिलेगी, जानिए फिर क्या हुआ

पीछे मुड़ कर मत देखना, जल कर भस्म हो जाएगा। दो शातिर ठगों ( Thagi With Student in Sikar ) ने नवलगढ़ रोड पर एक छात्र को डऱा कर पत्थरों को आभूषण बनाने का झांसा देकर 28 हजार रुपए ठग लिए।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 04, 2019

जादूगर बोला- 551 कदम चलकर पीछे मत देखना नहीं तो हो जाएगा भस्म, जानिए फिर क्या हुआ

जादूगर बोला- 551 कदम चलकर पीछे मत देखना नहीं तो हो जाएगा भस्म, जानिए फिर क्या हुआ

सीकर.

पीछे मुड़ कर मत देखना, जल कर भस्म हो जाएगा। दो शातिर ठगों ( Thagi With Student ) ने नवलगढ़ रोड पर एक छात्र को डऱा कर पत्थरों को आभूषण बनाने का झांसा देकर 28 हजार रुपए ठग लिए। छात्र ने उद्योग नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है। शिवकुमार सैनी पुत्र धुडाराम सैनी निवासी ढाणी रामतलाई गांव आभावास, श्रीमाधोपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह कई दिनों से सीकर में पढ़ाई रहा है। छात्र ने बताया कि 31 अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे नवलगढ़ रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास से निकल कर जा रहा था। तभी वहां पर कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। वहां पर हड्डी, सांप सहित अन्य चीजें रखी थी। जादू ( Magic Show And Thug in Sikar ) दिखाने वाले ने कहा कि तुम्हारी जेब में बताओं कितने रुपए है, जो झूठ बोलेगा वह बेहोश होकर नीचे गिर जाएगा। उसने एक युवक से पूछा तो उसने कहा कि 30 रुपए है। तब जादूगर ने कहा कि तेरे पास 4 हजार रुपए है और उसे पकड़ लिया। वह युवक नाटक कर बेहोश हो गया। इसके बाद उसने शिवकुमार से पूछा कि तेरे पास कितने रुपए है। डऱते हुए उसने 4-5 हजार की बात कहीं। उसने अन्य युवकों से पूछा। उसने 100-200 रुपए वाले युवकों को वापस भेज दिया। वहां पर कुछ युवक रह गए। तब वह हड्डी और सांप से खेल दिखाने लगा।

Read More :

पुलिस ने खाली कागज पर गवाह का अंगूठा लगवाया, कोर्ट में गवाह बोला- मुझे घटना का कुछ पता ही नहीं


एटीएम नंबर लेकर युवक को आभूषण देखने भेजा
जादूगर ने डऱा कर शिवकुमार से एटीएम नंबर पूछ लिए। उसका मोबाइल, पर्स ले लिया। पर्स में 8 हजार रुपए रखे हुए थे। उसने 29 हजार रुपए का मोबाइल खरीदा था। युवक वापस चला गया। वहां पर उसे कुछ नहीं मिला। वह दौड़ कर वापस आया तो कोई नहीं मिला। उसने आसपास लोगों से पूछताछ की। शातिर ठगों ने उसके एटीएम से 20 हजार रुपए निकाल लिए। युवक ने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी तो उन्होंने काडऱ् को ब्लॉक करवाया।

Read More :

दर्दनाक: अभी दुल्हन की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि भीषण हादसे में जिंदा जला पति


पत्थर हाथ में देकर कहा चलता रह तुझे सफलता मिलेगी
जादूगर ने शिवकुमार को एक पत्थर देकर कहा कि 551 कदम चल कर आगे जा और वहां पर पत्थर फेंक देना। तुझे बड़ी सफलता मिलेगी। शिवकुमार आगे चला गया। उसके पीछे जादूगर भी पहुंच गया। वहां पर उसने दो पत्ते दिए और कहा कि एक को फैंक दो और दूसरे को रख लो। तभी एक युवक उसके पास आया और कहा कि तुमने क्या जादू कर दिया है। वहां पर कुछ लडक़े बेहोश हो गए है। तुम बड़े जादूगर हो। ऐसी बात सुनकर शिवकुमार घबरा गया। जादूगर ने उस लडक़े को कहा कि तुझे सोने-चांदी के आभूषण दिलाउंगा। अपने एटीएम का नंबर बता, झूठ बोलेगा तो बेहोश होकर गिर जाएग। उसने एटीएम का नंबर बता दिया। तब युवक को उसने 551 चलने के लिए वापस भेजा और कहा कि वहां पर पत्थरों से आभूषण बना दिए है, उन्हें उठा कर नहीं लाना। देख कर आजा। वो सब तेरे हो जाएगें। युवक चला गया और आकर कहा कि वहां पर काफी सोने-चांदी के
जेवरात है।