
एक कॉल से पुलिस महकमे में मचा हडक़ंप, सीमा पर करवाई नाकाबंदी, तीन थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा तो निकली चुहिया
नीमकाथाना.
खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत रविवार को नीमकाथाना पुलिस पर चरितार्थ हुई। शहर के भूदोली बाइपास पर रविवार को सुबह ट्रक चालक के साथ हुई लूट की सूचना ने पुलिस की परेड करवा दी। सूचना से मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल,पुलिस उपाधीक्षक प्रभातीलाल सहित सदर थानाधिकारी उदय सिंह,पाटन एसएचओ सवाई सिंह व शहर कोतवाली उपनिरीक्षक कंचन सहित तीनों थानों का जाप्ता पहुंच गया। पुलिस ने वारदात को लेकर तुरंत राजस्थान व हरियाणा में चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। अंत में मामला ट्रक चालक के साथ हुई मारपीट का निकला। तब जाकर पुुलिस ने राहत की सांस ली। मामले के अनुसार सुबह पुलिस को भूदोली बाइपास पर एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर पैसे लूटने की सूचना मिली। सूचना से तुरंत पुलिस मौका स्थल पर पहुंची तो वहा पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक ख्यालीराम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तो प्रकरण आपसी मारपीट का निकला। ट्रक चालक ख्यालीराम ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से सीकर की ओर जा रहा था। इस दौरान बाइपास पर एक इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने ट्रक को रुकवाया तथा उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने नंबरों के आधार पर इनोवा गाड़ी का पता लगाकर मालिक को मौके पर बुलाया। मालिक ने इनोवा गाड़ी चालक से मोबाइल पर बात की तो मामला आपसी साइड को लेकर होना बताया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ।
बिना नंबर की गाड़ी को किया जब्त
बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान उधर से गुजर रही बिना नबरी ब्लेक कलर शीशे की गाड़ी को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए पकड़ा। हालांकि गाड़ी में सवार लोग गाडिय़ों की रिकवरी करने वाले निकले। पुलिस ने गाड़ी के ब्लैक शीशे व नंबर नहीं लिखे होने पर जब्त कर कोतवाली थाना में भिजवा दिया।
Published on:
04 Feb 2019 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
