9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं व खेतड़ी के दो परिवहन निरीक्षक व एक बाबू को किया निलंबित

- प्रारंभिक तौर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने करीब 200 बैकलॉग के नंबरों की फाइलों को संदिग्ध माना

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर. पुराने गाड़ियों के नंबरों के बैकलॉग के आवंटन कर परिवहन विभाग व सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगाने वाले दो परिवहन निरीक्षकों व एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक तौर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने करीब 200 बैकलॉग के नंबरों की फाइलों को संदिग्ध माना है। परिवहन विभाग, जयपुर की आयुक्त ने आला अधिकारियों को निर्देश देकर आरटीओ सीकर, आरटीओ जोधपुर और उदयपुर सहित कई जगह की बैकलॉग के आवंटन के रजिस्टरों व फाइलों की जांच करवाई। जांच के बाद मंगलवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय सीकर के अंतगर्त आने वाले खेतड़ी के कार्यवाहक डीटीओ परिवहन निरीक्षक रमेश यादव, झुंझुनूं के परिवहन निरीक्षक सुमित कुमार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्रसिंह को निलंबित किया गया है। विभाग के अधिकारियों में मचा है हड़कंप मच गया है।

परिवहन विभाग की ओर से दो अधिकारियों व एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित करने के बाद वाहनों के पुराने नंबरों के बैकलॉग और आवंटन के फर्जीवाड़े की बात प्रदेशभर में चल रही है। प्रदेश के 14 प्रादेशिक परिवहन कार्यालयों में से कई में वाहनों के पुराने नंबरों के बैकलॉग की जांच की गई थी। रजिस्टर खंगाले गए थे लेकिन झुंझुनूं व खेतड़ी डीटीओ कार्यालयों में यह गड़बड़ी पाई गई। वहीं परिवहन विभाग के आला अधिकारियों की ओर से झुंझुनूं डीटीओ मक्खनलाल जांगिड़ के मिलीभगत के मामले को लेकर भी डीओपी फाइल भेजने की बात कही जा रही है।

विभाग ने बनाए प्रभारी -

परिवहन विभाग, जयपुर ने मुख्यालय के अधिकारियों को अलग-अलग आरटीओ रीजन के पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्मपाल आसीवाल को सीकर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सौरभ पालीवाल को को चित्तौड़गढ़, रविंद्र जोशी को पाली, राजेश शर्मा को भरतपुर का प्रभारी बनाया गया है।