बताते चलें कि शिवानी ने अपने वीडियो में जलभराव के साथ-साथ खराब जनरेटर और बिजली के डीपी जैसे सुरक्षा जोखिमों को भी बेबाकी से सामने रखा था। शिवानी ने तंज कसते हुए कहा था कि नेताजी तुम मौज करो, हम तुम्हारे साथ हैं। शिवानी के वीडियो में उसने गांव की बदहाली को बयान करते हुए कहा था कि थोड़ी सी बारिश में नदी बन जाती है। नेता लोग चुनाव में आते हैं, लेकिन अब गांव की हालत से अनजान हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा था। इसके बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर बहस छिड़ गई थी।