
CCTV में कैद... बुर्का पहनकर दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने महिला की आवाज निकाली, मूंछों ने खोला राज
सीकर.
Thieves Caught in CCTV Camera in Sikar : चोर बुर्का पहनकर महिला बन घर में घुसने लगे है और महिलाओं की आवाज से लोगों को गुमराह कर चोरी की वारदात देने की फिराक में रहते है। ऐसा ही मामला राजस्थान के सीकर जिले से आया है। यहां राधाकिशनपुरा में गुरुवार दोपहर को बुर्का पहन कर मकान में चोर घुस गए। मकान में बुजुर्ग महिला ने टोका तो वे बिना चोरी किए भाग गए। शाम को परिजनों ने चोरी की बात सुनी तो हैरान रह गए। सामने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश बुर्का पहन कर जाते हुए दिखाई दे रहे है। राधाकिशनपुरा में टैगोर स्कूल के पास महावीर प्रसाद भार्गव रहते है। उनके बच्चे पंजाब में रहते है। वे मकान में नीचे रहते है और ऊपर किराएदार रहते है। गुरूवार दोपहर को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी मखनी देवी घर में ही मौजूद थे।
दोपहर करीब सवा एक बजे गली में दो बुर्का पहन कर बदमाश आए। एक बदमाश गली के कोने में ही खड़ा रहा था। दूसरा बदमाश घर में सीधे अंदर चला गया। तभी बुजुर्ग महिला ने आवाज सुनकर टोकते हुए कहा कि कौन है। तब बुर्का पहने हुए बदमाश वहीं पर चुप खड़ा हो गया। मखनी देवी ने दोबारा से आवाज लगाई। तब बदमाश ने महिला की आवाज में कहा कि मैं हूं। तब उसने दोबारा से पूछा कि मैं कौन हूं। तब उसने गुस्से में व्यक्ति की आवाज में बोला कि मैं हूं। उसने बुर्का हटाया तो उसकी बड़ी मूंछें थी और पैरों में जूते पहने हुए थे। तब मखनी देवी ने तेजी से किराएदारों को आवाज लगा कर नीचे आने के लिए कहा। इतना सुनकर बुर्का पहने हुए बदमाश तेजी से दरवाजे खोल कर गली में भाग गया। कुछ ही देर में पड़ोस के लोग इक_े हो गए। लोगों ने गली में लगे सीसीटीवी चैक किए तो उसमें दो युवक बुर्का पहने हुए तेजी से भागते हुए दिखाई दिए।
Published on:
20 Sept 2019 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
