1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के बड़े नेता और गैंगस्टर को मारने के लिए भारी मात्रा में लाए विदेशी हथियार, यूं पकड़े गए बदमाश

सीकर पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर इनसे एक कार्बाइन, एक रिवाल्वर सहित सात आधुनिक पिस्टल बरामद की है।

3 min read
Google source verification
sikar

सीकर. गैंगवार की आशंका पर पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनसे एक कार्बाइन, एक रिवाल्वर सहित सात आधुनिक पिस्टल बरामद की है।

sikar

इसके अलावा चार सौ से अधिक जिंदा करातूस मिले हैं। संभावना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल एक गैंगस्टर के भतीजे व एक नेता को उड़ाने में होना था।

sikar

हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन, हथियारों का भारी जखीरा मिलने से पुलिस भी सकते में है और किसी गैंगवार की आहट से इंकार नहीं कर रही है।

sikar

पकड़ में आए दोनों युवक नरेश व चंद्रभान से पुलिस इन हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है कि आखिर इतने हथियार यह दोनों कहां से लेकर लाए और यहां किसको सप्लाई कर क्या नया धमाका करने वाले थे।

sikar

सीकर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सदर थाना इलाके में धोद रोड पर रविवार की देर रात तीन बजे जब पुलिस नाकेबंदी कर रही थी।

sikar

इस दौरान एक बाइक करीब 80 की स्पीड से तेज दौड़ती हुई आ रही थी। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक की स्पीड और तेज कर दी तो शंका होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया।

sikar

इस पर बाइक चालक ने तेज गति से ब्रेक लगाते हुए बाइक को वापस विपरित दिशा में घुमा कर भागने का प्रयास किया।

sikar

जिसे पुलिस टीम ने घेरा देकर बाइक पर सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़ में आने पर चंद्रभान की पीठ पर एक काले रंग के लटके हुए बैग की तलाशी ली तो उसमें पांच पिस्टल, सात छोटी मैगजीन पिस्टल की व दो बड़ी मैगजीन देखकर पुलिस भी हैरत में आ गई।

sikar

इससे पहले जब बाइक पर सवार नरेश की तलाशी तो पायजामे की जेब में उसने एक पिस्टल अलग से छुपा रखी थी।