19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली के रास्ते आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में की एंट्री

भाजपा को 9352 मतों आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने हराया, कांग्रेस तीसरे स्थान पर ....

2 min read
Google source verification
AAP entered MP via Singrauli by nagar nigam election

AAP entered MP via Singrauli by nagar nigam election

सिंगरौली. नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महापौर पद पर जीत हासिल कर सिंगरौली के रास्ते मध्य प्रदेश में एंट्री कर ली है। पार्टी की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9352 मतों से हराया है। रानी अग्रवाल को 34585 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी 25233 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रह गए हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह चंदेल 25031 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं।

प्रदेश में पहली बार बड़ा चुनाव जीतने के बाद इसे आम आदमी पार्टी की प्रदेश में एंट्री मानी जा रही है। जीत की संभवना के मद्देनजर ही पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां रोड शो किया था। रोड शो के दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि महापौर पद पर जनता जीत दिलाई तो वह आगे की भी सोचेंगे।

पार्टी की उम्मीद के मुताबिक प्रत्याशी रानी अग्रवाल डाक मतपत्र सहित सभी राउंड में निटकतम प्रत्याशी से काफी मतों से आगे रहीं। आप प्रत्याशी को प्रदेश में पहली बार महापौर का पद मिला है। पार्टी ने 5 वार्डों में पार्षद पद पर भी कब्जा जमाया है। पार्षद पद पर प्रत्याशियों की हुई जीत के मुताबिक 23 सीट भाजपा के खाते में, 12 सीट कांग्रेस, दो बीएसपी, एक जनअधिकार व 2 सीट निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में आई है। निगम चुनाव में 52 फीसदी यानी 106978 मत पड़े थे।

चार प्रत्याशियों को मिले नोटा से भी कम मत
महापौर पद पर चुनावी मैदान में उतरे चार प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले हैं। नोटा में कुल 852 मत पड़े हैं। जबकि जदयू के महापौर प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह को 332 मत, सपा के विनय यादव को 328 मत, निर्दलीय प्रत्याशी भगवान प्रसाद को 458 मत व निर्दलीय धर्मेंद्र कुमार को 395 मत मिले हैं। नोटा से कम मत प्राप्त करने को लेकर परिणाम के बाद ये लोग चर्चा में रहे।

आम आदमी पार्टी को प्रदेश व जिला में पहली बार मौका मिला है और रानी अग्रवाल नगर निगम की पांचवी महापौर बनी हैं। इससे पहले दो महिला व एक पुरूष प्रत्याशी शहर का प्रथम नागरिक बन चुके हैं। शहर की पहली महापौर कांग्रेस पार्टी से रेनू शाह बनी। रेनू अनारक्षित सीट पर 13 जनवरी 2000 से लेकर 9 जनवरी 2005 तक महापौर रहीं।

इसके बाद पिछड़ा वर्ग सीट पर भाजपा के राम लल्लू वैश्य महापौर बने। वे 10 जुलाई 2005 से 9 जनवरी 2010 तक महापौर रहे। तीसरी बार फिर रेनू शाह महापौर बनी। इस बार वे बसपा से चुनाव लड़ीं और अनारक्षित सीट पर 10 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2014 तक काबिज रहीं। चौथी बार भाजपा से प्रेमवती खैरवार चुनी गई। एसटी महिला सीट पर वह एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2019 तक महापौर रहीं।

महापौर प्रत्याशी व मिले मत
पार्टी- प्रत्याशी- कुल
आप- रानी अग्रव्राल- 34585
भाजपा- चंद्र प्रताप- 25233
कांगे्रस- अरविंद सिंह- 25031
बसपा- बंशरूप शाह- 12318
भाकपा- पुष्पेन्द्र कुमार गुप्ता- 1295
शिवसेना- भास्कर मिश्रा- 956
जन अधिकार पार्टी- लालबाबू- 1864
जदयू- तेज प्रताप सिंह- 332
सपा- विनय कुमार- 328
निर्दलीय- भगवान प्रसाद- 458
निर्दलीय- धर्मेंद्र कुमार- 395
निर्दलीय- ओम प्रकाश- 3322
नोटा- कोई नहीं- 852