29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा व्यवस्था की कवायद के बीच कोल वाहन से फिर एक की मौत

मौके पर ही तोड़ दिया दम ....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 25 Oct 2021, 1:43 AM IST

accident

accident

सिंगरौली. कोल परिवहन करने वाले वाहनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने की शुरू कवायद के बीच रविवार को फिर एक की मौत हो गई। खुटार चौकी क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार कोल वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कोल वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। इस घटना को लेकर लोगो ने विरोध किया है। दूसरी ओर देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं होने की वजह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक एस्सार पावर में कोयला परिवहन कर रहा ट्रेलर क्रमांक यूपी 64 बीटी 1945 का लापरवाह चालक तेज रफ्तार वाहन चलाकर परसौना तरफ से पैदल जा रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में घायल युवक की सांसे थम गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मार्ग पर जाम लगा दिया है। चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर भीड़ को काबू करने में जुटी हुई है। बताया गया है कि मृतक का शिनाख्त पुलिस नहीं कर पाई है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। इसकी वजह यह है कि कोल परिवहन करने वाले टे्रलर वाहनों की रफ्तार पर काबू नही है। जिससे आए दिन बेकसूर लोगों की मौत हो रही है। बताया गया है कि दुर्घटनाओं की जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच कमेटी भी गठित की गई है लेकिन दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।

नियम कायदे को दरकिनार कर दौड़ रहे वाहन
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से कोयला परिवहन कर रहे टे्रलर वाहनों के लिए गाइड लाइन जारी किया गया है। गाइड लाइन में यह दर्शाया गया है कि कोल वाहन धीमी रफ्तार से चलें और समूह में परिवहन के लिए निकलें, लेकिन गाइड लाइन को नजरअंदाज करते हुए कोल ट्रांसपोर्टर मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।