सिंगरौली. घर के अंदर चारपाई पर 6 माह की दुधमुंही बच्ची सो रही थी। वहीं कमरे में चूल्हे पर मां खाना बना रही थी और पिता शराब के नशे में धुत होकर आंगन में सो रहा था। इस बीच मां ने तीन वर्षीय बच्चे को साथ लेकर घर से करीब तीन सौ मीटर दूर पानी लेने गई। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी ने झोपड़ पट्टी वाले मकान को आगोश में ले लिया और पूरे घर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते हैं। तब तक मेें घर में सो रही छह वर्षीय मासूम बच्ची ने सिसकियां भरते हुए दम तोड़ दिया।