
Maha Abhiyan: Singrauli First in MP, more than 64 thousand vaccinated
सिंगरौली. पिछले सप्ताह 10 नवंबर को टीकाकरण महाअभियान में अधिकारियों की उदासीनता पर कलेक्टर ने सख्त रूख अपनाया और वेतन कटौती सहित निलंबन की कार्रवाई कर डाली। आज 17 नवंबर को चलाए गए टीकाकरण के महाअभियान कलेक्टर की सख्ती का असर दिखा। निर्धारित एक लाख का लक्ष्य तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन जिले में 64 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर प्रदेश में अपना स्थान जरूर बना लिया। शाम 5 बजे तक हुए टीकाकरण में सिंगरौली प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले में 360 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह व सीइओ जिला पंचायत साकेत मालवीय सहित अन्य अधिकारी पूरे दिन टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करते रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्रों पर उद्घाटन के बाद टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। अधिकारियों के मुताबिक देर शाम तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 64229 लोगों को टीका लगाया गया। इस आंकड़े में अभी और बढ़ोत्तरी की बात की जा रही है।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल सिंह के मुताबिक सबसे अधिक टीका चितरंगी जनपद पंचायत में लगाया गया। वहां 20501 लोगों ने टीक लगवाया। दूसरे स्थान पर बैढऩ रहा। यहां 18289 लोगों को टीका लगा। तीसरे स्थान पर देवसर जनपद पंचायत रहा। यहां 16725 लोगों को टीका लगाया गया। नगर निगम में 8714 लोगों ने टीका लगवाया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने इस महाअभियान में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था।
जमीन का बंटवारा कराओ, फिर लगवाएंगे टीका
महाअभियान में कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व व स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव-गांव पहुंचा। इस दौरान मैदानी अमले को कई तरह की बात सुनने को मिली। सरई तहसील के गड़ई गांव में पहुंचे अमले ने जब एक बुजुर्ग से टीका लगवाने को कहा गया तो वह भड़क उठे। कहा कि जमीन बंटवारा का आवेदन तहसील के यहां दिया है। पहले बंटनवारा के प्रकरण का निराकरण कराएं। उसके बाद टीका लगवाएंगे। मैदानी अमले को इसी तरह से अन्य कई तरह की बातें सुनने को मिली, लेकिन अमला बिना हताश हुए लक्ष्य पाने में जुटा रहा।
Published on:
17 Nov 2021 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
