जिसने सुना, हतप्रभ रह गया .....
सिंगरौली. नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत अस्पताल में एक प्रसूता महिला ने नार्मल डिलीवरी के दौरान 3 बच्चों को जन्म दिया है। मां व नवजात शिशु दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। परिवार में एक साथ तीन बच्चे को आने की खुशी है तो वही दूसरी तरफ आस-पास के ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है।
बताया गया बीती रात लगभग 10 बजे प्रसूता को अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने प्रसूता को लेकर आनन फानन में नेहरू चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराया गया। करीब एक ही घंटे के बाद रात्रि को लगभग 11 बजे प्रसूता महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
एक बच्चे के जन्म के बाद 5 मिनट के अंतराल में 2 और बच्चों ने जन्म लिया। डॉक्टर के अनुसार बच्चों के जन्म लेने में समय का अंतराल दो से पांच मिनट का अंतर था। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रसूता महिला तबस्सुम बेगम 27 वर्ष की हैं।
वह अस्थायी रूप से नवानगर जिला सिंगरौली में रहती है। प्र्रसूता के पति मोफीज अहमद एक ओबी कंपनी में कार्यरत हैं। जिनका स्थाई निवास हैदरनगर जिला पलामू झारखंड में है। उन्हें पहले से 3 बच्चियां हंै और यह चौथी नार्मल डिलीवरी हुई है। जिसमें एक बच्ची और दो बच्चे को जन्म दिया है।