
MP News: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई रिश्वतखोर कर्मचारी या अफसर घूस लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ता है। ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले से सामने आया है। यहां पर धिरौली तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू ने रिश्वत की पेशकश की थी।
शिकायतकर्ता 30 वर्षीय रामनारायण शाह निवासी ग्राम/पोस्ट धिरौली ने बताया कि मेरे द्वारा ग्राम धिरौली तहसील सरई में सितंबर माह 2024 में 23.75 डिसमिल भूमि खरीदी थी। जिसके नामांतरण हेतु मेरे द्वारा तहसील कार्यालय में आवेदन लगाया गया था । तब मैंने नायब तहसीलदार के बड़े बाबू लखपति सिंह तहसील सरई एवं बाबू देवेंद्र तहसील सरई से मिला तो उनके द्वारा नामांतरण करवाने हेतु मुझसे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
सत्यापन में मामले की शिकायत सही पाई गई। आरोपी देवेंद्र द्वारा शिकायतकर्ता से पहले ही 3 हजार की रिश्वत ले गई थी। फिर सोमवार को बाबू लखपति सिंह को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
Published on:
12 Jan 2026 04:43 pm

बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
