वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाला विधायक पुत्र पुलिस गिरफ्त से दूर है। इधर, अग्रिम जमानत के लिए आरोपी कोशिश में जुटा है। साथ ही पुलिस अधिकारियों पर विधायक का दबाव भी है। इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पा रही है। सिंगरौली विधायक के पुत्र ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर वनकर्मियों पर हमला कर फायरिंग कर दिया। जिससे वनकर्मी संजीव शुक्ला व सुरेश कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं। घायल वनकर्मियों का उपचार नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है। विधायक पुत्र की गुंडागर्दी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले अतिक्रमण हटाने व जमीन हथियाने के विवाद में मारपीट कर फायरिंग कर चुका है। उस दौरान भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था लेकिन सत्ता के डर से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। दबाव में लगाई गई कमजोर धाराओं का आरोपी ने पूरा फायदा उठाया है।