
Pickup vehicle reflex, uncontrolled in Singrauli, death of a woman
सिंगरौली. जियावन थाना क्षेत्र के ढोंगा तिराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन के पलटने से जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन दर्जन से अधिक वाहन सवार चौथियार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जियावन पुलिस घायलों के मदद में जुट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए देवसर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। दर्दनाक घटना के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फरार चालक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीधी बहरी क्षेत्र के बैसहिया गांव से बृजभान सिंह गोंड़ अपने लड़की की चौथ लेने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 2० जीए 8 473 में सवार होकर जियावन थाना क्षेत्र के महुली खाड़ी आ रहा था। तभी ढोंगा तिराहा के समीप पहुंचते ही पिकअप वाहन क्रमांक अनियंत्रित होकर पलट गया। जहां मौके पर फूल कली पति उदय राज सिंह निवासी बैसहिया समर्धा थाना बहरी की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार तीन दर्जन से अधिक चौथियार घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए देवसर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुईहै।
दुर्घटना में ये हुए घायल घायल
पिकअप पलटने की दुर्घटना में शांति सिंह पति बलिराम सिंह निवासी भरूही, चंद्र कली सिंह पति तेजभान सिंह, उदय राज सिंह पिता बुद्धू सिंह, निशु सिंह पिता छोटे सिंह, शिव बहादुर सिंह पिता उदय राज सिंह निवासी समरधा, कुसुम कली पति बृजभान सिंह निवासी भरूही, रनिया पति नंदलाल सिंह निवासी बैसहिया, रामकली पति उदय राज सिंह निवासी झोंखों, मनोज कुमार सिंह पिता रामप्रसाद सिंह निवासी हर्राहा, नीचकी सिंह पति अर्जुन सिंह निवासी झोल्लू, बाबूलाल सिंह पिता सूरज भान सिंह निवासी पोखरा, सविता सिंह पति राम सुंदर सिंह, रामवती सिंह पिता मोहन सिंह निवासी नगौरा, हीरा कली सिंह पति शिवराज सिंह, पूनम सिंह पति रामपाल सिंह, हरी प्रसाद गोंड़ पिता भागवत सिंह गोंड़ सहित अन्य दर्जनभर घायल हुए हैं।
शराब के नशे में था चालक
बताया गया है कि पिकअप वाहन चालक शराब के नशे में था। वहीं वाहन ओवरलोड होने के कारण ढोंगा तिराहा स्थित उचित मूल्य की दुकान के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार कुछ लोग भी शराब के नशे में थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीर व स्थानीय लोग घटना को देख मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। जहां घायलों को आनन-फानन मेें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Published on:
08 Jun 2019 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
