2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवा की टक्कर से देवर-भाभी की मौके पर मौत

बरगवां-परसौना मुख्य मार्ग कनई में हुई घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर किया बवालघटनास्थल पर भीड़ को शांत कराने में जुटी रही पुलिस, देर शाम तक मार्ग पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन ...

2 min read
Google source verification
Road accident, brother-in-law  sister-in-law died on spot on highway

Road accident, brother-in-law sister-in-law died on spot on highway

सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्र के कनई में रविवार की शाम हाइवा की टक्कर से बाइक सवार देवर व भाभी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर परिजन सहित ग्रामीणों की अधिक संख्या में भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना का विरोध करते मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची बरगवां पुलिस भीड़ को काबू करने के साथ ही परिजनों को समझाइश देने में जुटी रही।

पुलिस के मुताबिक बरगवां-परसौना मुख्य मार्ग कनई के पास दुर्घटना घटित हुआ। जहां बाइक चालक मोहित उर्फ चंचल सेन पिता गुनी प्रसाद सेन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरहवा टोला अपनी भाभी अंजना पति रोहित कुमार सेन उम्र 28 वर्ष सहित दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बाइक क्रमांक यूपी 64 एक्स 9882 पर बरगवां से वैढऩ की तरफ जा रहा था। तभी गड़ेरिया स्थित स्टोन क्रेशर से ठीक सौ मीटर पहले कनई में तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दिया।

घटना में मोहित उर्फ चंचल व अंजना की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर व सिर में गंभीर चोट है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटी रही। देर शाम तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। इधर बरगवां पुलिस हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

दूर तक घसीटते ले गया शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा वाहन दूर तक शव घसीटते हुए ले गया। जिससे युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए थे। दुर्घटना की खबर घर पहुंची तो परिजनों में न केवल कोहराम मच गया। बल्कि आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां चीख पुकार शुरू हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। बताया गया है कि हाइवा वाहन तेज रफ्तार में था। जिससे वह अनियंत्रित हो गया। जब बाइक करीब आई तो हाइवा चालक ने उसे रौंदते हुए निकल गया।

बायपास मार्ग पर देर शाम तक प्रदर्शन
हादसे का मंजर देखकर परिजन सहित स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बरगवां टीआई आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश देने में जुटे थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम दुर्घटना घटित करने वाले हाइवा वाहन को जब्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया है। इधर दुर्घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बायपास मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस भीड़ को काबू में करने जुटी रही। पुलिस ने बताया है कि हाइवा वाहन क्रमांक जेएच 05 ए 7601 से दुर्घटना घटित हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Story Loader